Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इंदौर-3 से गोलू शुक्ला जीते, 14 हजार से ज्यादा वोटों से पिंटू जोशी को हराया

Indore 3 election results
, रविवार, 3 दिसंबर 2023 (16:06 IST)
Indore election Results : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा दो तिहाई सीटों के साथ सरकार बनाती नजर आ रही। इंदौर में भी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इंदौर-3 में भाजपा के गोलू शुक्ला ने कांग्रेस ने पिंटू जोशी को 14 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। 
 
गोलू शुक्ला ने 73291 वोट हासिल किए जबकि दिग्गज कांग्रेस नेता महेश जोशी के बेटे दीपक जोशी पिंटू को 58,624 वोट मिले। 
 
इस चुनाव में पिंटू जोशी को गोलू शुक्ला के मुकाबले मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा था। हालांकि गोलू संगठन की मदद से बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रहे। गोलू की जीत में चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पीएम मोदी के रोड शो की बड़ी भूमिका बताई जा रही है।

2018 के चुनावों में भी यह सीट भाजपा के ही पास थी। तब भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश ने यहां दीपक जोशी के चचेरे भाई अश्विन जोशी को हराया था। 
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Assembly Election Results 2023 : क्‍या है मध्‍यप्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के 5 कारण?