Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विधानसभा चुनाव में BJP लोगों को याद दिलाएगी दिग्विजय सिंह का शासन काल, मोदी सरकार के 9 साल होने पर महाजनसंपर्क अभियान

विकास सिंह
शुक्रवार, 19 मई 2023 (17:55 IST)
Madhya Pradesh Political News:मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (madhya pradesh election 2023) में भाजपा दिग्विजय सरकार (digvijaya singh)के समय प्रदेश की दुर्दशा को चुनावी मुद्दा बनाने जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति (Bjp Pradesh karyasamiti Baithak) की बैठक में मिशन-2023 को लेकर चुनावी रणनीति तैयार की गई। कार्यसमिति की बैठक में चुनाव में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और विकास कार्यों को जनता को बताने के साथ उनको पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने की रणनीति तैयार हुई।  
 ALSO READ: कर्नाटक की तर्ज पर MP में भी कांग्रेस का दो चेहरे वाला फार्मूला, कमलनाथ-दिग्विजय की जोड़ी मजबूत करेगी कांग्रेस का हाथ?
कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज जो युवा हैं,उन्हें देश और मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकारों के समय की दुरावस्था की जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने 9 सालों में सिर्फ देश और प्रदेश की तस्वीर ही नहीं बदली, बल्कि राजनीति में एक नई कार्य संस्कृति की शुरुआत की है। हमें युवा पीढ़ी को इस बारे में जागरूक करना है।

बैठक को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि फूट डालो और राज करो की नीति कांग्रेस के खून में है। छल-कपट की राजनीति करने वाले, प्रदेश को दुरावस्था में ढकेलकर बंटाढार करने वाले कांग्रेस के दिग्विजय सिंह जैसे नेता आज फिर झूठ परोस रहे हैं। ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिनके बारे में कांग्रेस सरकार के मंत्री उमंग सिंघार ने कहा था कि ये सबसे बड़े भू माफिया, शराब माफिया और रेत माफिया हैं। 15 महीने की कांग्रेस सरकार के एक और मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कहा था कि भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि टीआई रेट तय करते हैं और पैसा ऊपर तक जाता है।

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर महाजनसंपर्क अभियान-कार्यसमिति की बैठक में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि इस अभियान को सफल बनाने में पूरी ताकत से जुट जाएं और घर-घर जाकर बंटाढार युग का सच और भाजपा की विकास गाथा लोगों को बताएं। इस अभियान के दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के प्रवक्ता के रूप में मैदान में उतरना है और कांग्रेस की करतूतों तथा भाजपा सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक, हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा सरकारों की योजनाओं और संगठन की ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे तथा 2023 और 2024 के चुनावों में जीत का इतिहास बनाएंगे।
 

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

આગળનો લેખ
Show comments