Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा नेता ने रोते हुए छोड़ी पार्टी, मंत्री कमल पटेल पर लगाए गंभीर आरोप

kamal patel
, बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 (15:25 IST)
Madhya Pradesh election news : मध्यप्रदेश भाजपा में टिकटों को लेकर घमासान जारी है। हरदा में भाजपा नेता सुरेंद्र जैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
 
सुरेंद्र जैन ने मंत्री कमल पटेल पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कमल पटेल के संरक्षण में हरदा में जुआ, सट्टा,नशा और नकली बीज व नकली कीटनाशक का कारोबार चल रहा है।
 
जैन कमल पटेल को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी सर्वे को नजर अंदाज कर कमल पटेल को टिकट दिया है।
 
उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र जैन हरदा में पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता माने जाते हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजा है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राजस्थान में किसकी सरकार? आखिर क्या चल रहा है मतदाता के मन में