Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य विधानसभा सीट पर पुराने चेहरों के सहारे कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में भाजपा

भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य विधानसभा सीट पर पुराने चेहरों के सहारे कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में भाजपा
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 17 अगस्त 2023 (18:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानशभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की है उसमें राजधानी भोपाल से पार्टी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामो का एलान किया है। भाजपा ने भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से पूर्व महापौर आलोक शर्मा और भोपाल मध्य विधानसभा सीट से ध्रुवनारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

भोपाल उत्तर विधानसभा सीट-भोपाल उत्तर विधानसभा सीट कांग्रेस के गढ़ के रूप में पहचानी जाती है। भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के आरिफ अकील का पिछले 25 साल से कब्जा है। इस बार आरिफ अकील ने खराब स्वास्थ्य होने के चलते अपने बेटे को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। ऐसे में भाजपा ने इस बार भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर सेंध लगाने के लिए पूर्व महापौर आलोक शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। पूर्व महापौर आलोक शर्मा वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष है वह लगातार भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर सक्रिया थे। दो दिन पहले भाजपा ने भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर जो तिरंगा यात्रा निकाली थी उसमें खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल थे।

भोपाल उत्तर विधानसभा सीट में मतदाताओं की संख्या दो लाख 37 हजार 717, जिनमें एक लाख 17 हजार 52 महिला मतदाता, जबकि एक लाख 20 हजार 654 पुरुष और 11 अन्य मतदाता शामिल हैं। साल 1998 से लगातार कांग्रेस के आरिफ अकील इस सीट पर अपना कब्जा जमाए हुए है।

भोपाल मध्य विधानसभा सीट-भोपाल मध्य विधानसभा सीट से भाजपा ने पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के गढ़ के रूप में पहचान रखने वाली भोपाल मध्य विधानसभा सीट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के आरिफ मसूद ने जीत हासिल की थी। ऐसे में अब भाजपा ने एक बार ध्रुवनारायण सिंह पर अपना भरोसा जाताया है। भाजपा से टिकट मिलने के बाद ध्रुवनारायण सिंह ने वेबदुनिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जाताया है उस पर वह खराब उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चेहरे के साथ वह चुनाव में उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे।  

 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

BJP की उम्मीदवारों की पहली सूची से ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा झटका, समर्थक का टिकट कटा