Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने निकाला कांग्रेस की गारंटी का तोड़, महिला वोटर्स को साधने के लिए किए बड़े एलान

विकास सिंह
सोमवार, 28 अगस्त 2023 (11:03 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा और कांग्रेस जनता को  रिझाने के लिए एक मुफ्त का दांव खेलने के साथ एक दूसरे के मुद्दों को हथियाने की होड़ लगी है। सूबे में सत्ता की वापसी में जुटी कांग्रेस ने चुनाव से पहले जनता को 5 प्रमुख वचन देने का एलान कर वोटरों को रिझाने की कोशिश की तो भाजपा सरकार ने ताबड़तोड़ जनता को सौगातें देकर कांग्रेस के चुनावी कार्ड को हथिया लिया। वहीं कांग्रेस ने अब 11 गारंटी का एलान कर एक नया दांव चल दिया है।

कांग्रेस की चुनावी गारंटी- चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने 11 गारंटी प्रदेश की जनता को दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मुतबिक कांग्रेस के 11 वचनों में महिलाओं के लिये 1500 रुपए प्रतिमाह और 500 रुपए में गैस सिलेंडर शामिल है। पूरे घर के लिये 100 यूनिट बिजली फ़्री और 200 यूनिट का बिजली बिल हाफ होगा। इसके  साथ किसानों के लिये कर्जमाफी, 5 हॉर्स पावर के सिंचाई पंप के लिये स्थाई और अस्थाई कनेक्शन पर फ़्री बिजली, 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली, पुराने बिजली बिल माफ़ करने और किसानों के मुक़दमे वापस करने का वचन भी शामिल है। इसके साथ ही कांग्रेस ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने का वादा करने के साथ ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण देने औऱ जातिगत जनगणना का भी  वादा किया है।

शिवराज सरकार ने निकाला कांग्रेस की गारंटी का तोड़- कांग्रेस की गारंटी का तोड़ निकालते हुए भाजपा सरकार ने चुनावी  साल में लाड़ली बहना योजना लाकर महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपए देने के साथ इसको 3 हजार रुपए तक बढ़ाने का एलान कर दियाहै। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की गरीब महिलाओं का बिजली बिल 100 रुपए महीना करने का एलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस के 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने के वादा का तोड़ निकालते हुए रविवार को मुख्यमंत्री ने सावन के महीन में 450 रुपए में गैस सिलेंडर की घोषणा करने के साथ इसे  स्थाई करने का वादा भी कर दिया। वहीं मुख्यमंत्री ने सितंबर तक बढ़े बिजली नहीं वसूलने का भी एलान कर दिया।

रविवार को भोपाल में लाड़ली बहना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन के अवसर पर लाड़ली बहनों को एक रसोई गैस सिलेण्डर 450 रूपये में पड़ेगा। इसके साथ लाड़ली बहनों के हित में रसोई गैस सिलेण्डर के लिये आगे स्थायी व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गैस एजेन्सी से जानकारी प्राप्त करेगी तथा सावन के इस पवित्र अवसर पर लाड़ली बहनों को 600 रूपये प्रतिमाह तक की राशि की प्रतिपूर्ति उनके बैंक खातों में राशि डालकर की जायेगी। ताकि बहनों को रसोई गैस सिलेण्डर की लागत 450 रूपये ही आये।

महिला वोट बैंक को साधने के लिए बड़ी घोषणाएं-
महिला वोटर्स बनेगी गेमचेंजर-मध्यप्रदेश विधानसभ चुनाव में महिला वोटर्स गेमचेंजर की भूमिका में है। प्रदेश में करीब साढ़े पांच करोड़ वोटरों में महिला वोटर्स की संख्या दो करोड़ 60 लाख है, यानि कुल वोटरों में 48 फीसदी महिला वोटर है। वहीं जनवरी में मध्यप्रदेश चुनाव आयोग ने जो नई वोटर लिस्ट जारी की उसमें नए वोटरों में महिलाओं की संख्या अधिक है। वहीं प्रदेश की 52 जिलों में 41 जिले ऐसे है जहां पर महिला वोटरों के नाम ज्यादा जुड़े है। प्रदेश में महिला वोटरों की संख्या 7.07 लाख बढ़ी है जबकि नए पुरुष मतादाताओं की संख्या 6.32 लाख बढ़ी है। ऐसे में मध्यप्रदेश चुनाव में महिला वोटरों को साधना सियासी दलों के लिए एक जरूरी मजबूरी है।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

આગળનો લેખ
Show comments