Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

580 साल बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण, जानिए किन राशियों को करेगा प्रभावित

Webdunia
गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (16:23 IST)
Lunar Eclipse 2021 : कार्तिक पूर्णिमा के दिन अर्थात 19 नवंबर 2021 को कल वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण होने वाले है। माना जा रहा है कि यह 580 साल बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा। आओ जानते हैं कि भारत में यह कब और कहां नजर आएगा।
 
ALSO READ: lunar eclipse 2021: कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, करें इन 10 मंत्रों का पाठ
1. 580 साल बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण : नासा के अनुसार ये मौका 580 साल बाद आया है जबकि भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में ये सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण ( anshik chandra grahan 2021 ) देखा जा सकेगा। इससे पहले इतना लंबा चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को हुआ था और अब संभवत: 8 फरवरी, 2669 में होगा।
 
2. कितने समय तक दिखाई देगा चंद्र ग्रहण : ये आंशिक चंद्र ग्रहण धरती पर 18 और 19 नवंबर की दरमियानी रात होगा। भारत में इसकी शुरुआत 19 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से होगी और ये 4 बजकर 17 मिनट तक दिखाई देगा, जिसकी अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकेंड रहेगी।
ALSO READ: Lunar Eclipse 2021 : चंद्र ग्रहण और पूर्णिमा का क्या असर होगा 12 राशियों पर...
3. होंगी ये राशियां प्रभावित : इस चंद्र ग्रहण से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मेष पर नकारात्मक और तुला, कुंभ और मीन पर सकारात्मक असर पड़ने वाला है।
 
4. वृषभ, वृश्चिक और मेष : इस बार का चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है। अत: वृषभ राशि, वृश्चिक राशि और मेष राशि के लिए यह ग्रहण अच्‍छा नहीं माना जा रहा है।
lunar eclipse 2021
5. तुला, कुंभ और मीन : तुला राशि, कुंभ राशि और मीन राशि के लोगों को इस चंद्रग्रहण के अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 
ALSO READ: सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान आता है भूकंप, जानिए खास जानकारी
6. सिंह राशि : चंद्र ग्रहण सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में लग रहा है। अत: कृत्तिका नक्षत्र में जिन लोगों का जन्म हुआ है, उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। कृतिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य है और सूर्य कि राशि सिंह होने के कारण सिंह राशि वाले भी इसे प्रभावित होंगे।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

दिवाली, दीपावली, दीपोत्सव या दीप पर्व क्या है सही नाम इस महा त्योहार का, जानिए यहाँ

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

Chhath Puja 2024: इन चीजों के बिना अधूरा है छठ पर्व, पढ़ें संपूर्ण सामग्री की लिस्ट

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 26 अक्टूबर का राशिफल

26 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

26 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

આગળનો લેખ
Show comments