Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जानिए रिश्ते में तनाव कैसे करता है आपकी मेंटल कंडीशन को प्रभावित और इससे बचने के तरीके

अगर आपको भी रिलेशनशिप में महसूस होती है एंग्जायटी, जानें इससे निपटने के क्या हैं उपाय

WD Entertainment Desk
हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं। हर समय एक सा नहीं होता लेकिन जरूरी है कि एक-दूसरे का साथ और भरोसा हमेशा बनाए रखा जाए। कई बार रिश्ते में उतार-चढ़ाव चिंता और तनाव का कारण भी बनने लगते हैं, जिसे रिलेशनशिप एंग्जायटी कहा जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति को अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चिंता सताती रहती है। साथ ही मन में हमेशा संशय चलते रहते हैं।ALSO READ: क्या आपको भी लगता है लोग आपको टेकन फॉर ग्रांटेड लेते हैं, तो अपने व्यक्तित्व से इन 5 चीजों को डिलीट करें

कई बार ये चीजें इंसान पर इतनी हावी होने लगती हैं, जो उसकी मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करने लगती है। तो चलिए आज इसी विषय को विस्तार से समझते हुए जानें रिलेशनशिप एंग्जायटी का मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ता है।

 
क्या नॉर्मल है रिलेशनशिप में एंग्जायटी होना?
रिलेशनशिप में एंग्जायटी होना बिलुल नॉर्मल बात है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत में मन में प्रश्न आते ही हैं। हालांकि यह एंग्जायटी ज्यादातर रिश्ते की शुरुआत में नजर आती है। ये भी सच है कि अगर कई सालों बाद भी व्यक्ति को रिलेशनशिप में एंग्जायटी होती है, तो हो सकता है कि यह किसी पुराने अनुभव से जुड़ी हो। लेकिन अगर समय के साथ  एंग्जायटी बढ़ती जाती है, तो यह रिलेशनशिप में परेशानियां बढ़ने का कारण भी बन सकती है।

रिलेशनशिप एंग्जायटी में क्या होता है?
रिलेशनशिप एंग्जायटी में व्यक्ति को पार्टनर को लेकर शक, उसे खोने का डर, अपनी फीलिंग को लेकर कंफ्यूजन होने जैसी भावनाएं आने लगती हैं। ऐसे में व्यक्ति के मन में कुछ ऐसे प्रश्न भी आ सकते हैं-
 
रिलेशनशिप में एंग्जायटी के कारण
रिलेशनशिप में एंग्जायटी किसी पुराने बुरे अनुभव के कारण भी हो सकती है। व्यक्ति में अपने पार्टनर को लेकर कॉन्फिडेंट न होने या खुद पर भरोसा कम होने के कारण भी रिलेशनशिप में एंग्जायटी हो सकती है। इसके अलावा पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ परेशानियां भी  मन में रिश्ते को लेकर एंग्जायटी पैदा कर सकती हैं।

रिलेशनशिप एंग्जायटी से कैसे करें डील
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments