Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सूरत और इंदौर के चुनावी घटनाक्रम को लेकर क्या बोले राजनाथ सिंह?

कहा, कांग्रेस वह डूबता जहाज है जिसमें छेद हो चुका है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 (18:18 IST)
Lok Sabha Election 2024 : सूरत और इंदौर के चुनावी घटनाक्रमों का हवाला देते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मंगलवार को कांग्रेस को डूबता जहाज बताया और कहा कि ए वाकए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रति जनता का अगाध स्नेह दर्शाते हैं। सिंह खंडवा लोकसभा सीट के निवर्तमान सांसद और भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में मांधाता में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

ALSO READ: Akshay Bam withdraws nomination : इंदौर में अक्षय बम का धमाका, कांग्रेस की बिगड़ी सूरत, मतदाता हैरान
 
यह भाजपा के प्रति जनता का अगाध स्नेह है : सिंह ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में करिश्मा हो गया। सूरत से भाजपा का प्रत्याशी निर्विरोध जीत गया और इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने पर्चा वापस लेकर भाजपा को समर्थन दे दिया। यह भाजपा के प्रति जनता के अगाध स्नेह को दर्शाता है, जो लगातार बढ़ता जा रहा है।
 
कांग्रेस वह डूबता जहाज है जिसमें छेद हो चुका : उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस के नेता कहते हैं कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। आजाद भारत में कांग्रेस के प्रत्याशी 20 बार निर्विरोध चुने गए हैं। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या तब लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा नहीं हुआ था? सिंह ने कहा कि कांग्रेस वह डूबता जहाज है जिसमें छेद हो चुका है और इस जहाज को डूबने से दुनिया की कोई भी ताकत रोक नहीं सकती।

ALSO READ: चाणक्य नीति अपनाकर कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम की नाम वापसी की लिखी पटकथा
 
गुजरात की सूरत सीट से मुकेश दलाल की चुनावी जीत सुनिश्चित : इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए सोमवार (29 अप्रैल) को अपना नामांकन वापस ले लिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इससे पहले भाजपा ने लोकसभा चुनाव में गुजरात की सूरत सीट से 22 अप्रैल को अपनी पहली जीत दर्ज की, जब कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी का नामांकन गड़बड़ियों के कारण खारिज कर दिया गया और अन्य उम्मीदवार भी चुनावी दौड़ से बाहर हो गए। नतीजतन भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल की चुनावी जीत सुनिश्चित हो गई।

ALSO READ: इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना जीतू पटवारी की बड़ी हार!
 
महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को भंग कर दें: रक्षामंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने उनकी बात नहीं मानी। अब भारत की जनता गांधी के कहे मुताबिक कांग्रेस को समाप्त करने पर आमादा है। उन्होंने कटाक्ष किया कि अगर आप 10 साल बाद किसी बच्चे से पूछेंगे कि क्या वह कांग्रेस को जानता है, तो वह कहेगा-कौन कांग्रेस? कांग्रेस की यह हालत हो गई है।
 
सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के देश में संपत्ति के सर्वेक्षण संबंधी बयान और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा की विरासत कर संबंधी टिप्पणी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रस्ताव देश की जनता को मंजूर नहीं हैं और वैश्विक अर्थशास्त्रियों ने इन प्रस्तावों को बहुत खतरनाक खेल बताया है। सिंह ने यह भी कहा कि देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एकसाथ कराना भाजपा का संकल्प है और ऐसा सुनिश्चित करने के लिए नियम-कायदों में जरूरी संशोधन किए जाएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

આગળનો લેખ
Show comments