Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा : रवि किशन

Webdunia
गुरुवार, 28 मार्च 2024 (06:00 IST)
Ravi Kishan's statement regarding Uttar Pradesh Lok Sabha elections : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी एम-वाई फैक्टर की मदद से प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी।
 
उत्तर प्रदेश की राजनीतिक भाषा में 'एम-वाई' फैक्टर का तात्पर्य मुस्लिम और यादव समुदाय से है, जिन्हें पारंपरिक तौर पर गैर-भाजपा मतदाता माना जाता है। रवि किशन ने कहा, लोग मुझसे एम-वाई फैक्टर के बारे में कहते हैं कि वे भाजपा को वोट नहीं देंगे।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव: संसद में आदिवासी महिलाओं का प्रतिनिधित्व इतना कम क्यों है?
देश में एक बहुत प्रमुख ‘एम-वाई’ फैक्टर है, जिसके बारे में आप नहीं जानते हैं, और वह है मोदी-योगी फैक्टर। यह ‘एम वाई’ फैक्टर राज्य की सभी 80 सीटों पर जीत सुनिश्चित करेगा। भारतीय जनता पार्टी ने रवि किशन को एक बार फिर गोरखपुर से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।
ALSO READ: ज्योतिरादित्य सिंधिया: लोकसभा चुनाव में पुरानी पहचान मिटाने और नई पहचान बनाने की चुनौती?
उन्होंने कहा, हमारी नीतियों से हर समुदाय के लोगों को लाभ हुआ है। इसे असली राम राज्य कहा जाता है। आप सभी ध्यान दें कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, राजग गठबंधन देश में 400 सीटें और उप्र में सभी 80 सीटें जीतेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

આગળનો લેખ
Show comments