Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

करोड़ों के मालिक राहुल गांधी के पास अपना घर नहीं, गाड़ी भी नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 3 मई 2024 (23:36 IST)
Rahul has assets worth more than Rs 20 crore: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पास 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति होने की जानकारी दी है। हालांकि उनके पास न तो घर है और न ही कोई वाहन है। गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया।
 
9 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति : गांधी द्वारा नामांकन पत्र के साथ दिए गए संपत्ति और देनदारी के ब्योरे के मुताबिक कांग्रेस नेता के पास 9 करोड़ 24 लाख 59 हजार 264 रुपए की अचल संपत्ति है। इसमें तीन करोड़ 81 लाख 33 हजार 572 रुपए के शेयर, 26 लाख 25 हजार 157 रुपए बैंक बैलेंस और 15 लाख 21 हजार 740 रुपए के गोल्ड बॉन्ड शामिल हैं। ALSO READ: क्‍या रायबरेली से चुनाव लड़ना राहुल गांधी का मास्‍टर स्‍ट्रोक है?
 
2 करोड़ से ज्यादा संपत्ति विरासत में मिली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने अपने पास 11 करोड़ 15 लाख दो हजार 598 रुपए की मौजूदा बाजार मूल्य की अचल संपत्ति होने की भी जानकारी दी है। इसमें खुद खरीदी हुई 9 करोड़ 4 लाख 89 हजार रुपए की संपत्ति और 2 करोड़ 10 लाख 13 हजार 598 रुपए की विरासत में मिली संपत्ति शामिल है। ALSO READ: राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भाजपा बोली- 'भाग राहुल भाग'
 
गांधी ने बताया कि उनके पास 55 हजार रुपए नकद और 49 लाख 79 हजार 184 रुपए की देनदारी है। पिछले वित्त वर्ष (2022-23) में उनकी सालाना आमदनी एक करोड़ दो लाख 78 हजार 680 रुपए थी। (एजेंसी) 
Edied by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

આગળનો લેખ
Show comments