Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पीएम मोदी का वादा, जम्‍मू कश्‍मीर में जल्‍द होंगे चुनाव, राज्‍य का दर्जा भी देंगे

सुरेश एस डुग्गर
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (12:10 IST)
PM Modi in udhampur : उधमपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश की जनता को आश्‍वासन देते हुए कहा है कि वो समय दूर नहीं जब जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे और जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा।

ALSO READ: पीएम मोदी का पलटवार, रेगिस्तान में भी कोई नहीं रहता, क्या उसे भी दे दोगे?
विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए मोदी ने कहा कि ये कहते थे कि 370 हटी तो आग लग जाएगी, जम्मू कश्मीर हमें छोड़कर चला जाएगा। लेकिन जम्मू कश्मीर के नौजवानों ने इनको आईना दिखा दिया।
 
उन्होंने कहा कि अब देखिए, जब उनकी यहां नहीं चली, जम्मू कश्मीर के लोग उनकी असलियत जान गए, तो ये लोग अब जम्मू कश्मीर के बाहर देश के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का खेल, खेल रहे हैं। ये कहते हैं कि 370 के हटने से देश को कोई लाभ नहीं हुआ।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उधमपुर रैली स्थल पर पहुंचने पर जम्मू कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने प्रधानमंत्री को डोगरी पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। मंच पर मोदी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंविद्र रैना, उधमपुर से भाजपा के प्रत्याशी डा जितेंद्र सिंह, जम्मू से भाजपा उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा, राज्यसभा सासंद गुलाम अली खटाना सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
 
रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ सांसद चुनने का नहीं है, बल्कि ये चुनाव देश में एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है और सरकार जब मजबूत होती है, तो जमीन पर चुनौतियों के बीच भी, चुनौतियों को चुनौती देते हुए काम करके दिखाती है।
 
उन्होंने कहा कि दशकों बाद ये पहला चुनाव है, जब आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी, बंद, हड़ताल, सीमा पार से गोलीबारी, ये चुनाव के मुद्दे ही नहीं हैं। पहले माता वैष्णो देवी यात्रा हों या अमरनाथ यात्रा, ये सुरक्षित तरीके से कैसे हों इसको लेकर ही चिंता होती थी। आज स्थिति एकदम बदल गई है।
 
मोदी ने इस अवसर पर शाहपुर कंडी डैम के मामले को उठाते हुए कहा कि आप याद कीजिए कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने शाहपुर कंडी डैम को कैसे दशकों तक लटकाए रखा। जम्मू के किसानों के खेत सूखे थे, गांव अंधेरे में थे। लेकिन हमारे हक का रावी का पानी पाकिस्तान जा रहा था। मोदी ने किसानों को गारंटी दी थी और इसे भी पूरा करके दिखाया है। इससे कठुआ और सांबा के हजारों किसानों को फायदा हुआ है। यही नहीं इस डैम से जो बिजली पैदा होगी, वो जम्मू कश्मीर के घरों को रोशन करेगी।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन आशीर्वाद रैली को लेकर अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। बट्टलबालियां स्थित रैली स्थल को अभेद किला बनाने के लिए जबरदस्त एवं बहुस्तरीय सुरक्षा चक्र तैयार किया गया था। जिसमें रैली स्थल के अंदर और बाहर दोनों जगह बहु स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

આગળનો લેખ
Show comments