Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पवन सिंह की मां ने भी काराकाट लोकसभा सीट से भरा नामांकन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 मई 2024 (13:02 IST)
Pawan Singh mother also filed nomination from Karakat: मशहूर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा ने भी बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया है, जहां से उनके बेटे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। ALSO READ: काराकाट में पवन सिंह ने बढ़ाई NDA की मुश्किल, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय
 
सिंह और उनकी मां दोनों ने चुनाव लड़ने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। पवन सिंह भाजपा सदस्य हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी द्वारा पवन सिंह के नामांकन वापस नहीं लेने पर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है, इसलिए उनकी मां ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। ALSO READ: Lok Sabha election 2024 : PM मोदी या राहुल गांधी, दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर, जानिए संपत्ति
 
राजग की पवन सिंह को हिदायत : काराकाट लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार है। सूत्रों ने बताया है कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने से पवन सिंह के इंकार किए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें राजग उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव न लड़ने की हिदायत दी है। ALSO READ: लोकसभा चुनाव: कम होता मतदान, किसका नुकसान?
 
आखिरी चरण में होगा मतदान : पवन सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 9 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। समझा जाता है कि इससे पहले उन्होंने लोकसभा टिकट के लिए राजद जैसे विपक्षी दलों के साथ बातचीत की थी। राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने भाकपा (माले) के राजाराम सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा है। कराकाट लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा। (भाषा/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

આગળનો લેખ
Show comments