Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मोदी बोले, दक्षिण भारत में बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी BJP, राजग जीतेगा 400 से अधिक सीटें

543 लोकसभा सीटों में से दक्षिण भारत में 131 सीटें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 20 मई 2024 (11:54 IST)
Narendra Modi confiden : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने भुवनेश्वर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और उन्होंने विश्वास जताया कि 4 जून को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतेगा।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव में BJP-RSS के समन्वय पर सवाल, बोले जेपी नड्डा, अकेले दम पर आगे बढ़ने में सक्षम
 
एक बार मोदी सरकार और 4 जून को 400 पार : प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार रात को पीटीआई-वीडियो को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि पूरे देश के लिए हमारी रणनीति एक समान है। फिर एक बार मोदी सरकार और 4 जून को 400 पार। उन्होंने कहा कि उनके विरोधियों ने एक मिथक पैदा किया है कि भाजपा के पास दक्षिणी राज्यों में कोई ताकत नहीं है या वहां उसकी मौजूदगी नहीं है।

ALSO READ: UP: 5वें चरण की 14 लोकसभा सीटों के लिए 9 बजे तक 12 प्रतिशत से अधिक मतदान
 
दक्षिण में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा होगी : उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव को देखिए। तब भी दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा थी। एक बार फिर मैं यह कहता हूं कि इस बार दक्षिण में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा होगी तथा उसके सहयोगियों को और अधिक सीटें मिलेंगी। पीटीआई द्वारा भेजे गए प्रश्नों के एक अलग लिखित जवाब में मोदी ने कहा कि हम दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे और बल्कि पिछली बार से भी अधिक अंतर से जीतेंगे।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री
 
543 लोकसभा सीटों में से दक्षिण भारत में 131 सीटें : उन्होंने लिखा कि हमने पहले ही लोगों की सोच में बदलाव देखा है। हम दक्षिण क्षेत्र में अपनी सीटों की संख्या और मत प्रतिशत में भी बड़ी वृद्धि देखेंगे। लोकसभा की 543 लोकसभा सीटों में से दक्षिण भारत में 131 सीटें हैं। निवर्तमान सदन में कर्नाटक से भाजपा के 29 सदस्य हैं। इसके अलावा उसे 1 निर्दलीय सदस्य का समर्थन भी प्राप्त है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

આગળનો લેખ
Show comments