Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मिजोरम CM लालदुहोमा बोले, हम राजग या इंडिया गठबंधन में नहीं होंगे शामिल

मिजोरम में लोकसभा की मात्र 1 सीट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (15:01 IST)
Mizoram Chief Minister Lalduhoma : मिजोरम के मुख्यमंत्री और जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा (Lalduhoma) ने आइजोल में शुक्रवार को कहा कि अगर उनका उम्मीदवार लोकसभा (Lok Sabha) चुनाव जीतता है तो उनकी पार्टी केंद्र में किसी भी गठबंधन (alliance) में शामिल नहीं होगी और तटस्थ रहेगी।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव में मोदी-शाह के साथ योगी व शिवराज की रैली और रोड शो की डिमांड
 
लालदुहोमा ने आइजोल के चौल्हमुन क्षेत्र में अपना वोट डालने के बाद कहा कि अगर जेडपीएम उम्मीदवार रिचर्ड वनलालहमंगइहा चुने जाते हैं तो उनकी पार्टी न तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होगी और न ही विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) का हिस्सा बनेगी।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 को, मोदी के कई मंत्रियों की साख दांव पर
 
राजग या 'इंडिया' गठबंधन में शामिल नहीं होंगे : मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राजग या 'इंडिया' गठबंधन में शामिल नहीं होंगे। हम अपनी पहचान बनाए रखना चाहते हैं। हम नयी दिल्ली से नियंत्रित नहीं होना चाहते। हम हर मुद्दे पर यहां से स्वतंत्र तरीके से निर्णय लेना चाहते हैं। पूर्व आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी से नेता बने लालदुहोमा ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी चुनाव जीतेगी।
 
मिजोरम में लोकसभा की मात्र 1 सीट : राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मधुप व्यास ने बताया कि राज्य में ईवीएम में किसी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी या कानून-व्यवस्था की किसी समस्या की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए 1 महिला समेत 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

આગળનો લેખ
Show comments