Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

असम में माफिया राज, अजमल से भाजपा का गुप्त समझौता

प्रियंका गांधी ने कहा- मोदी ने यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल का प्रचार किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 1 मई 2024 (18:49 IST)
Priyanka Gandhi Assam rally: धुबरी की चुनावी रैली में असम में ‘माफिया राज’ होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा राज्य में अनेक घोटालों में शामिल हैं। प्रियंका ने दावा किया कि शर्मा का असम में एआईयूडीएफ (AIUDF) के नेता बदरुद्दीन अजमल से उसी तरह ‘गुप्त समझौता’ है जैसा भाजपा का तेलंगाना में असदुद्दीन ओवैसी के साथ है। इन दोनों दलों का उद्देश्य कांग्रेस को हराना है।
<

ये जनसैलाब देश में बदलाव की दस्तक है।

अन्याय को करारा जवाब देने.. आ रही है कांग्रेस 

धुबरी, असम pic.twitter.com/bOgguFhPZu

— Congress (@INCIndia) May 1, 2024 >
मोदी ने प्रज्वल के लिए वोट मांगे : उन्होंने कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर लगे यौन शोषण के आरोपों को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके लिए वोट मांगे और फिर उन्हें देश छोड़ने से नहीं रोका। प्रियंका ने कहा कि असम में माफिया राज है। जमीन, सुपारी, रेत, कोयला और अन्य सभी क्षेत्रों में माफिया काम कर रहे हैं। हर जगह जबरन वसूली हो रही है और माफिया काम कर रहे हैं। ALSO READ: प्रियंका का मोदी से सवाल, प्रज्वल रेवन्ना sex scandal के मामले में चुप क्यों हैं?
 
असम में गायों की तस्करी : प्रियंका ने कहा कि राज्य में किसानों की संपत्तियां, पीपीई किट और फ्लाईओवर समेत सभी तरह के घोटाले और लगातार गौ तस्करी हो रही है, लेकिन केवल एक चीज नहीं हो रही है और वह राज्य में विकास। कांग्रेस नेता ने कहा कि शर्मा जब कांग्रेस में थे तो उनके खिलाफ कई आरोप थे, लेकिन वह ‘भाजपा की वॉशिंग मशीन’ में साफ हो गए। ALSO READ: Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी
 
गांधी धुबरी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस विधायक रकीबुल हसन के लिए प्रचार कर रही थीं। उनका मुकाबला बदरुद्दीन अजमल और भाजपा समर्थित असम गण परिषद के उम्मीदवार तथा पूर्व विधायक जाबेद इस्लाम से है। महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जब एक भूतपूर्व सैनिक की पत्नी को मणिपुर में निर्वस्त्र घुमाया गया और पदक विजेता महिला खिलाड़ियों ने एक भाजपा नेता पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए तो प्रधानमंत्री चुप रहे।
 
भाजपा दुनिया की सबसे अमीर पार्टी : कांग्रेस नेता ने चुनावी बॉन्ड के मुद्दे पर भी भाजपा पर निशाना साधा और इसे मोदी द्वारा शुरू की गई ‘भ्रष्टाचार योजना’ करार दिया। सत्तारूढ़ दल पर अकूत संपदा एकत्र करने का आरोप लगाते हुए प्रियंका ने कहा कि भाजपा केवल 10 साल में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई। ALSO READ: क्या कांग्रेस ने अमेठी से उम्मीदवार तय कर लिया है? प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं रायबरेली से
 
अहंकारी हो गए हैं मोदी : प्रियंका ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी आम जनता की हकीकत से बहुत दूर हैं, उन्हें लोगों की परेशानियों का कोई अंदाजा नहीं है और वह ‘अहंकारी’ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी को दुनिया के अनेक देशों की यात्रा करते हुए देखते हैं, लेकिन वह कभी भारत में किसी के घर नहीं गए। मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि बताएं कि वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक भी घर में गए हों। 
 
मंत्रियों को अपने हितों की चिंता : उन्होंने आरोप लगाया कि असम में बेरोजगारी का बढ़ना एक अहम मुद्दा है, लेकिन मुख्यमंत्री तथा उनके मंत्रियों को केवल अपने निजी हितों की चिंता है। प्रियंका ने कहा कि उनके मंत्री गांवों और कस्बों में ऐलान कर रहे हैं कि अगर राजग तीसरी बार सत्ता में आया तो संविधान बदल दिया जाएगा। यह संविधान आपको मतदान का अधिकार देता है। यह हम सभी को समान बनाता है।
 
प्रियंका ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि हर चुनाव धार्मिक आधार पर लड़ा जाए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हरित क्रांति लाई थी, श्वेत क्रांति लाई थी, जबकि भाजपा भारत में नफरत की क्रांति लाई। (भाषा/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

આગળનો લેખ