Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्या NDA को मात दे पाएगा I.N.D.I.A गठबंधन, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सामने आए सर्वे के आंकड़े

क्या NDA को मात दे पाएगा I.N.D.I.A गठबंधन, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सामने आए सर्वे के आंकड़े

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (22:38 IST)
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव में कुछ दिन शेष रह गए हैं। इस बीच आज तक सी वोटर का सर्वे सामने आया है। सर्वे के मुताबिक देश में तीसरी बार मोदी सरकार बननने जार रही है। ये सर्वे सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया है। सर्वे के मुताबिक 543 में से एनडीए को 335 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि इंडिया गठबंधन 166 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है। 
 
टाइम्स नाऊ के सर्वे में एनडीए को लोकसभा चुनाव में 366 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इंडिया गठबंधन को 104 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि अन्य के खाते में 73 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं।
 
अन्य को 42 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे के मुताबिक उत्तर-पूर्व-पश्चिम में एनडीए का दबदबा रहेगा वहीं दक्षिणी राज्यों में इंडिया गठबंधन अपना कमाल दिखा सकता है। 
 
पार्टी का प्रदर्शन : गठबंधन से अलग पार्टी की बात करें तो सर्वे के मुताबिक बीजेपी के खाते में 304 सीटें आ सकती हैं, वहीं कांग्रेस 71 पर जीत हासिल कर सकती है। अन्य के खाते में 168 सीटें आ सकतीं हैं। वहीं अगर राज्यों के सर्वे की बात करें तो कई राज्यों में बीजेपी को बढ़त में रहने का दावा किया गया है। 
 
पंजाब में आम आदमी पार्टी कांग्रेस से आगे निकलती दिखाई गई है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में भाजपा 70 सीटों पर जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट पर जीत बताई जा रही है। वहीं समाजवादी पार्टी 7 और अपना दल को 2 सीटों पर जीत बताई जा रही है। 
 
कितना वोट शेयर : उत्तरप्रदेश में वोट शेयर पर सर्वे में बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए को 52 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है। 'इंडिया' गठबंधन को 36 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 5.5%, सपा अलायंस को 30.1% वोट मिल सकते हैं।  Edited by : Sudhir Sharma  

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बालाघाट लोकसभा सीट पर भाजपा नए चेहरे पर लगा सकती है दांव!