Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बिहार में परिवार ने पहले किया मतदान, बाद में मां का अं‍तिम संस्कार

Voting

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

जहानाबाद , शनिवार, 1 जून 2024 (18:38 IST)
In Bihar, the family first voted and then performed the last rites of the mother : बिहार में अस्सी वर्षीय एक महिला के परिवार के सदस्यों ने पहले वोट डाला और फिर वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार किया। यह घटना जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के देवकुली गांव में हुई। जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को मतदान जारी है।
 
अंतिम संस्कार के लिए इंतजार किया जा सकता है, लेकिन... : मृतक के बेटे मिथिलेश यादव ने कहा, मेरी मां का शनिवार को निधन हो गया, वह कभी वापस नहीं आएंगी। अंतिम संस्कार के लिए इंतजार किया जा सकता है, लेकिन चुनाव के लिए नहीं, चुनाव पांच साल बाद आएंगे। इसलिए हमने (परिवार) ने इस मामले पर चर्चा की और वोट डालने के बाद मां का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया।
8 लोकसभा सीटों पर मतदान : उन्होंने मतदान केंद्र संख्या-115 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अपनी मां का अंतिम संस्कार करने गए। बिहार की आठ लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। इन लोकसभा सीटों में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (एससी), काराकाट और जहानाबाद शामिल हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Lok Sabha Election : बंगाल में आखिरी चरण के चुनाव में भारी बवाल, 9 संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दौरान हुई हिंसा