Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इस Exit Polls से इंडिया गठबंधन खुश, क्या हुआ भाजपा का हाल?

इस Exit Polls से इंडिया गठबंधन खुश, क्या हुआ भाजपा का हाल?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 2 जून 2024 (15:26 IST)
Exit Polls : लोकसभा चुनाव में सभी 7 चरणों के मतदान के बाद आए Exit Poll 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाते नजर आ रहे हैं। बहरहाल इसके आंकड़ों से विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेता खासे नाराज हैं। हालांकि एक एग्जिट पोल ऐसा भी है जिसमे इंडिया गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। ALSO READ: Exit Poll 2024 के आंकड़ों पर भड़का विपक्ष, जानिए किसने क्या कहा?
 
देशबंधु नामक समाचार पत्र द्वारा किए गए एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को 260 से 295 सीटों के साथ बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं भाजपा नीत राजग गठबंधन को 215 से 245 सीटें मिलने का दावा किया गया है। अन्य दलों के खाते में 24 से 48 सीटें दिखाई दे रही है।
 
यह एग्जिट पोल विपक्षी इंडिया गठबंधन को महाराष्ट्र, बिहार, यूपी और बंगाल जैसे राज्यों में ज्यादा मजबूत दिखा रहा है। बिहार में महागठबंधन को 24 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है तो राजग को 14-16 सीटें मिल सकती है। इसी तरह महाराष्ट्र में राजग इस बार महज 18 से 20 सीटों पर सिमट सकता है। वहीं उद्धव ठाकरे-शरद पवार और कांग्रेस के गठबंधन को 28 से 30 मिलने की बात कही गई है। 2019 में भाजपा शिवसेना 41 सीटें मिली थी।
 
उत्तर प्रदेश में राजग को 46 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं इंडिया गठबंधन को 32 से 34 सीटें जाने का दावा किया गया है। बंगाल में भी तृणमूल कांग्रेस की स्थिति भाजपा की अपेक्षा ज्यादा मजबूत दिखाई गई है।
 
इस एक्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस के खाते में 18 से 20 सीटें जाने का दावा किया है, जबकि भाजपा को यहां 8 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। ALSO READ: क्या वाकई 400 पार होगा NDA, Exit Poll का अनुमान आया सामने
 
उल्लेखनीय है कि 3 एग्जिट पोल में भाजपा राजग के 400 पार पहुंचने का अनुमान जताया गया है जबकि अधिकांश एग्जिट पोल राजग को 350 से ज्यादा सीटे दे रहे हैं। चुनाव बाद किए गए सर्वेक्षणों में इस पार दक्षिण में भी भाजपा को काफी सीटें मिलती दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि इस बार केरल और तमिलनाडु में भी पार्टी का खात खुल सकता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Sikkim Assembly Elections Result 2024 : सिक्किम में SKM की सरकार, वाइचुंग भूटिया फिर हारे