Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Lok Sabha Elections 2024 : I.N.D.I.A को 295 का भरोसा, थरूर बोले- सटीक जानकारी नहीं देते Exit Poll

जनता की नब्ज नहीं हैं एग्जिट पोल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 जून 2024 (16:43 IST)
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल आ चुके हैं। इनमें अधिकांश में एनडीए को बहुमत बताया गया है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि एग्जिट पोल लोगों की नब्ज के बारे में सटीक जानकारी नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ आम चुनाव में 295 सीट हासिल करेगा।
 
विभिन्न एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) केंद्र की सत्ता में तीसरी बार वापसी कर रही है। थरूर ने कहा कि कांग्रेस एग्जिट पोल को ‘संशय’ की नजर से देखती है। देश में सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी।
ALSO READ: ये एग्जिट पोल बना रहा है कांग्रेस की सरकार, पीएम होंगे राहुल गांधी!
थरूर ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का हवाला देते हुए कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन को 295 से ज्यादा सीट मिलेंगी। तिरुवनंतपुरम से यूडीएफ प्रत्याशी थरूर ने कहा कि मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर वह और उनकी पार्टी काफी निश्चिंत हैं। उन्होंने एक बार फिर विश्वास जताया कि वह लगातार चौथी बार यहां से विजयी होंगे।
 
केरल प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान महात्मा गांधी की आत्मकथा की प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजने के बाद थरूर ने कहा कि एग्जिट पोल कुछ नमूनों पर आधारित होते हैं जो वैज्ञानिक नहीं होते हैं।
ALSO READ: मोदी समेत कई दिग्गजों के भाग्य का कल होगा फैसला, रायबरेली से तिरुवनंतपुरम तक इन सीटों पर रहेंगी सबकी नजरें
कांग्रेस ने मोदी की इस टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया कि "दुनिया महात्मा गांधी के बारे में तब तक नहीं जानती थी जब तक फिल्म 'गांधी' नहीं बनी थी।"
 
थरूर ने कहा कि हम इसे (एग्जिट पोल के नतीजों को) संदेह और अविश्वास से देख रहे हैं। हमने पूरे देश में प्रचार किया है। हमें भी पता है कि लोगों की नब्ज क्या है, और हमें नहीं लगता कि यह इस पोल में सटीक रूप से परिलक्षित है।
 
यदि किसी एग्जिट पोल में कहा गया है कि भाजपा केरल में सात सीट जीत सकती है, तो उसे या तो 'लू लग गई है' या फिर राज्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ एग्जिट पोल तो हास्यास्पद भी हैं। अगर किसी राज्य में पांच सीट हैं तो वे कहते हैं कि भाजपा 6 सीट जीतने जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम केरल में भाजपा का सबसे मजबूत क्षेत्र माना जाता है, जहां वे दो बार दूसरे स्थान पर रहे और इस बार भी उनके दूसरे स्थान पर आने की अच्छी संभावना है, "लेकिन अभी उनके जीतने की संभावना बहुत कम है।” थरूर ने कहा कि यूडीएफ को चिंतित होने की कोई वजह नहीं है।
 
थरूर ने तिरुवनंतपुरम में हुए चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबला बताया, लेकिन कहा कि उन्हें जीत का पूरा भरोसा है। थरूर के खिलाफ भाजपा से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और भाकपा उम्मीदवार पी. रवींद्रन मैदान में थे। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

આગળનો લેખ
Show comments