Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कांग्रेस को एक और झटका, रोहन गुप्ता भाजपा में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (14:19 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस पर अपमान और चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए पिछले महीने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
 
पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में गुप्ता भाजपा में शामिल हुए।
 
गुप्ता के साथ ही पंजाब की पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर और कुछ अन्य नेता भी इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए।
 
 
उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समरोह में शामिल नहीं होने, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने और आम आदमी पार्टी जैसे दलों से गठजोड़ जैसे मुद्दों का उल्लेख किया और यह बताने की कोशिश की कैसे कांग्रेस कैसे विरोधाभासों से भरी है।
 
गुप्ता ने भाजपा के 2047 तक विकसित भारत के एजेंडे का समर्थन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

આગળનો લેખ
Show comments