Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

CM योगी बोले, आतंकियों की पैरवी करने वालों को राम मंदिर बुरा ही लगेगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 10 मई 2024 (15:41 IST)
CM Yogi in gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के औचित्य पर सपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं की तरफ से दिए गए बयान पर इन दोनों दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा। ALSO READ: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को अंतरिम जमानत, किसने क्या कहा?
 
उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।
 
 
उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, आज देश में हो रही कार्रवाई और उप्र में माफिया के खिलाफ हो रहे एक्शन जैसे कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर पर आतंकी हमले नहीं होते। आतंकवाद पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। ALSO READ: पीएम मोदी बोले, जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा, कांग्रेस उन्हें अफ्रीकन मानती है
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है।
 
आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें 9 राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार।
 
योगी ने कहा कि देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे और हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संसदीय चुनाव सामान्य चुनाव भर नहीं है। यह विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का चुनाव है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्याशी के लिए हर घर में जाना संभव नहीं होगा इसलिये आप सब अपने-अपने क्षेत्र में रवि किशन बन कर घर-घर जा कर संपर्क करें।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

આગળનો લેખ
Show comments