Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

NCW की शरण में भाजपा की रेखा पात्रा, TMC नेता के खिलाफ लगाए गंभीर आरोप

संदेशखाली में किया था महिलाओं की दुर्दशा को उजागर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (14:47 IST)
West Bengal loksabha election news : पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा ने अपनी निजता के उल्लंघन के लिए TMC उम्मीदवार देबांगशु भट्टाचार्य के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में एक शिकायत दी है।

ALSO READ: बंगाल : संदेशखाली पीड़ितों की आवाज उठाने वाली BJP उम्मीदवार रेखा पात्रा को PM मोदी ने बताया 'शक्ति स्वरूपा'
रेखा पात्रा ने संदेशखाली में महिलाओं की दुर्दशा को उजागर किया था। उन्होंने एक पत्र राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी लिखा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि तामलुक लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार एवं पार्टी के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख भट्टाचार्य ने उनकी व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते का विवरण सार्वजनिक किया।
 
पात्रा के वकील ने पत्र में कहा कि हाल ही में, देबांग्शु भट्टाचार्य के फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से, तामलुक के टीएमसी उम्मीदवार ने मेरी मुवक्किल के निजी विवरण, जैसे फोन नंबर, बैंक खाता विवरण, स्वास्थ्य साथी योजना विवरण, साथ ही दुआरे सरकार योजना विवरण साझा की, जो मेरी मुवक्किल की निजता के अधिकार का स्पष्ट उल्लंघन है।
 
भाजपा उम्मीदवार पात्रा ने अपने वकील के माध्यम से आयोग से आग्रह किया कि वह उनके निजता के अधिकार का उल्लंघन करने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संरक्षण (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए टीएमसी नेता के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

આગળનો લેખ
Show comments