Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, क्या मुरादाबाद में रद्द होंगे चुनाव?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 21 अप्रैल 2024 (14:51 IST)
Muradabad loksabha election : उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह (kunwar sarvesh singh) का शनिवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। सर्वेश कुमार सिंह के निधन के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या मुरादाबाद में फिर चुनाव होंगे।

ALSO READ: मुरादाबाद से BJP के लोकसभा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का निधन
उल्लेखनीय है कि इस सीट पर सर्वेश कुमार सिंह का मुकाबला सपा की रूची वीरा से था। यहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हो चुका है। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के एक दिन बाद ही भाजपा उम्मीदवार का निधन हो गया।
 
अगर, नामांकन के बाद और मतदान से पहले किसी प्रत्याशी का निधन हुआ है तो चुनाव रद्द कर उस सीट पर चुनाव की नई तारीख तय की जाती है और फिर से वोटिंग होती है। अगर किसी पार्टी ने किसी सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया, लेकिन उसके नामांकन करने से पहले ही उसका निधन हो गया तो पार्टी उस सीट से नया उम्मीदवार घोषित कर सकती है। यहां मतदान हो चुका है।
 
बताया जा रहा है कि मुरादाबाद में चुनाव रद्द होंगे या नहीं इसका फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद ही होगा। अगर सपा नेता रूची वीरा चुनाव जीत जाती है तो वे यहां की सांसद होंगी। लेकिन सर्वेश कुमार सिंह के चुनाव जीतने पर यहां दोबारा चुनाव कराए जाएंगे।
 
2009 में कुंवर सर्वेश ने पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। 2014 में भाजपा ने एक बार फिर उन्हें मुरादाबाद से उम्मीदवार बनाया। इस बार वे चुनाव जीतने में सफल रहे। 2019 में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर एस टी हसन से पराजित हो गए थे।
 
कुंवर सर्वेश मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक भी रह चुके थे। उनके पिता रामपाल सिंह 1984 में कांग्रेस से अमरोहा से सांसद चुने गए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

આગળનો લેખ
Show comments