Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 17 मई 2024 (12:20 IST)
live updates : स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में बिभव कुमार के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक बार फिर बिभव को नोटिस भेजा है। दिल्ली पुलिस पल पल की जानकारी...


12:24 PM, 17th May
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 13 मई से लेकर अब तक अरविंद केजरीवाल ने अपनी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद के विषय में एक भी शब्द नहीं बोला है। मुख्यमंत्री के घर में मुख्यमंत्री के रहते हुए उनका दांया हाथ माने जाने वाले बिभव कुमार ने AAP की राज्यसभा महिला सांसद, DCW की पूर्व अध्यक्ष के साथ मारपीट की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सामने आकर क्षमा मांगनी चाहिए।
 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि धारा 354, 506 और 509 गंभीर धाराएं हैं और जिस तरह की घटना स्वाति मालीवाल के साथ घटी है उसकी हम निंदा करते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री जो उस समय अपने घर में मौजूद थे वह इस पूरे प्रकरण की केंद्र में हैं कि कैसे उनके रहते एक महिला के साथ अभद्रता, मारपीट की गई। केजरीवाल को इसका जवाब देना चाहिए। जब तक वे जवाब नहीं देते हमारा आंदोलन जारी रहेगा। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में न्यायिक हिरासत में थे, अभी अंतरिम जमानत पर हैं। अरविंद केजरीवाल के जितने भ्रष्टाचार हैं उनके राजदार बिभव कुमार है इसलिए मुझे लगता है कि उसे बचाने के लिए वे किसी भी हद तक जाएंगे।

12:17 PM, 17th May
-स्वाति मालीवाल बयान दर्ज कराने 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं।
<

#WATCH | AAP Rajya Sabha MP Swati Maliwal arrives at Tis Hazari Court in Delhi.

An FIR was registered in connection with the assault on her yesterday after she filed a complaint with the Police. Delhi CM Arvind Kejriwal's aide Bibhav Kumar has been named in the FIR. pic.twitter.com/VX4KggAQEW

— ANI (@ANI) May 17, 2024 >-NCW ने बिभव कुमार को जारी किया दूसरा नोटिस। केजरीवाल और 
-दिल्ली पुलिस की 4 टीमें बिभव कुमार की तलाश में जुटी।
-भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने स्वाति मालीवाल मामले में केजरीवाल की चुप्पी पर उठाए सवाल। कहा- केजरीवाल भी जिम्मेदार।
-दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा का केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन। 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

આગળનો લેખ
Show comments