Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्या वाराणसी से चुनाव लड़ेगी प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला ने दिया यह बड़ा बयान

क्या वाराणसी से चुनाव लड़ेगी प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला ने दिया यह बड़ा बयान
नई दिल्ली , रविवार, 7 अप्रैल 2019 (12:12 IST)
नई दिल्ली। प्रियंका गांधी के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने से जुड़ी हालिया अटकलों की पृष्ठभूमि में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने रविवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है।
 
उन्होंने यह दावा भी किया कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका के नेतृत्व में पार्टी लोकसभा चुनाव में अच्छा करेगी और संगठन मजबूत होने के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में स्वीप करेगी।
 
प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने की हालिया अटकलों पर शुक्ला ने कहा कि एक सवाल के जवाब में प्रियंका जी ने एक टिप्पणी की थी जिसको लेकर बातें की गई थीं। उनके चुनाव लड़ने पर अभी कुछ तय नहीं है। कोई निर्णय नहीं हुआ है। दरअसल, कुछ हफ्ते पहले चुनाव प्रचार के दौरान जब एक व्यक्ति ने प्रियंका से चुनाव लड़ने के बारे में कहा तो पलटकर उन्होंने सवाल किया, 'क्या मैं वाराणसी से लडूं?' उनकी इस टिप्पणी के बाद ये अटकलें शुरू हो गईं कि प्रियंका प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।
 
शुक्ला ने प्रियंका के प्रचार अभियान के असर के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'वह जहां जा रही है उन्हें जनता से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हमारी दिक्कत यह है कि पिछले 20 वर्षों में हमारा संगठन काफी कमजोर हो गया है। इसे दोबारा खड़ा करना है। फिर प्रियंका जी का नेतृत्व होगा और हम 2022 में स्वीप करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व का लाभ हमें लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। हम इस चुनाव में अच्छा करेंगे।'
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री शुक्ला ने यह दावा भी किया कि इस बार जनता के बीच 'मोदी ब्रांड' नहीं चलेगा और विपक्ष को सामूहिक रूप से बहुमत हासिल होगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मध्यप्रदेश में कमलनाथ के OSD के घर दिल्ली के IT अफसरों ने डाला छापा, भारी मात्रा में नकदी बरामद