Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कौन हैं TIME मैगजीन में पीएम मोदी के खिलाफ लेख लिखने वाले आतिश तासीर

Webdunia
शनिवार, 11 मई 2019 (17:21 IST)
अमेरिका की मशहूर पत्रिका TIME नेे अपनेे कवर पेज पर प्रधानमंत्री मोदी के फोटो के साथ उन पर लिखे लेख 'India's Divider in Chief' से राजनीतिक तूफान आ गया है। इस लेख में मोदी सरकार की निंदा करते हुए मोदी को देश को बांटने वाला मुख्य व्यक्ति बताया गया है। इस लेख के बाद सोशल मीडिया पर भी हंगामा मचा हुआ है। इस लेख के साथ इसके लेखक आतिश तासीर की भी खूब चर्चाएं हो रही हैं। जानते हैं कौन हैं आतिश तासीर।
 
आतिश तासीर नाम के‍ ब्रिटिश पत्रकार ने यह लेख लिखा है। आतिश पाकिस्तान के उद्योगपति और पा‍क-पंजाब के गवर्नर रहे सलमान तासीर और प्रसिद्ध भारतीय पत्रकार तवलीन सिंह के बेटे हैं।
उनके पिता सलमान तासीर को 2007 में पाकिस्तान में केंद्रीय मंत्री बनाया गया। बाद में उन्हें पंजाब प्रांत का गवर्नर बनाया गया था। गवर्नर के रूप में सलमान तासीर की उनके सुरक्षा गार्ड ने 2011 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इंस्टाग्राम में आतिश तासीर ने फोटो शेयर की है। इस फोटो के मुताबिक उनकी एक बहन सारा तासीर भी हैं।
आतिश तासीर की पैदाइश ब्रिटेन में 1980 में हुई थी। आतिश का बचपन दिल्ली में बीता। तमिलनाडु के कोडईकनल से उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई की है। आतिश ने वर्ष 2001 में अमेरिका के मैसाच्युसेट्स से राजनीतिक विज्ञान की डिग्री ली। आतिश ने वर्ष 2008 में मंटो की कहानियों का अनुवाद भी किया था।

आतिश तासीर भारत के बारे में क्या विचार रखते हैं, इसका उदाहरण 16 जुलाई 2011 को वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपे लेख से लगता है, जिसका शीर्षक था 'Why My Father Hated India'। आतिश ने अपने पिता द्वारा भारतीय के लिए नापसंद की जाने वाली सभी चीजों को एक उदाहरण के रूप में लिखा था। आतिश तासीर टाइम पत्रिका के लिए स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लेख लिखने के कारण वे सुर्खियों में आ गए हैं।
इस आर्टिकल के छपने के बाद सोशल मीडिया पर हमला शुरू हो गया है। टाइम के कवर पेज पर छपी तस्वीर सामने आने के बाद आतिश तासीर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। कुछ यूजर्स ने ट्विटर और फेसबुक पर विकिपीडिया के हवाले से पोस्ट डाले इसमें लिखा आतिश तासीर कांग्रेस के लिए पीआर मैनेजर के रूप में काम करते हैं।

इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर आतिश पर हमला बोलना शुरू कर दिया। ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगाने वाले एक व्यक्ति शशांक सिंह ने ट्वीट कर आतिश तासीर को कांग्रेस का पीआर मैनेजर बताते हुए लिखा है कि टाइम मैगजीन ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। हालांकि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर आतिश तासीर को सपोर्ट भी किया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट जारी, शुरुआती तेजी के बाद खोई बढ़त

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments