Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा के स्थापना दिवस पर शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल

भाजपा के स्थापना दिवस पर शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल
नई दिल्ली , शनिवार, 6 अप्रैल 2019 (12:29 IST)
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस उन्हें पटना साहेब सीट से केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ उम्मीदवार बना सकती है। सिन्हा वर्तमान में इसी सीट से सांसद हैं। 
 
शत्रुघ्न सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि मैं भारी मन से भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा छोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि मैं भाजपा क्यों छोड़ रहा हूं। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने इस अवसर पर कहा कि सिन्हा बड़ों का आदंर करते हैं साथ ही छोटों को भी उतना ही सम्मान देते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लोकसभा चुनाव 2019 : आदिवासी बहुल कोरापुट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना