Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Modilie शब्द को Oxford ने बताया फर्जी, कहा- उसकी किसी भी डिक्शनरी में नहीं

Modilie शब्द को Oxford ने बताया फर्जी, कहा- उसकी किसी भी डिक्शनरी में नहीं
, गुरुवार, 16 मई 2019 (22:33 IST)
नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए उनके आलोचकों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द ‘Modilie’‘फर्जी’है और यह शब्द उसकी किसी भी डिक्शनरी में नहीं है।
 
दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित अंग्रेजी भाषा डिक्शनरियों में से एक इस डिक्शनरी ने अपने सत्यापित ट्विटर एकाउंट के माध्यम से यह बात कही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर प्रहार करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था।
 
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने ट्वीट किया कि हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि ‘Modilie’ की प्रविष्टि दिखाने वाली तस्वीर फर्जी है और यह शब्द हमारी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज की किसी भी डिक्शनरी में नहीं है। 
 
गुरुवार को भी गांधी ने यह दावा करते हुए प्रधानमंत्री को निशाना बनाया था कि अब तो एक वेबसाइट में भी ‘मोदीलाइज’ दर्ज है। 
webdunia
उन्होंने बुधवार को ट्विटर पर एक स्क्रीन शॉट साझा किया था जो कोई ऑनलाइन डिक्शनरी जान पड़ती थी। उन्होंने उसके साथ यह भी लिखा ‘इस अंग्रेजी डिक्शनरी में अब नया शब्द है। उस प्रविष्टि की तस्वीर संलग्न है। इस तस्वीर की साजसज्जा ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज की वेबसाइट जैसी नजर आती है। 
 
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज की ओर से यह बयान आने के बाद भाजपा की आईटी शाखा के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया ‘तमाचा पड़ा।’

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सचिन तेंदुलकर के मास्टर स्ट्रोक से औंधे मुंह गिरा ICC