Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भोपाल से राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए चलेंगे ट्रंप कार्ड!

विशेष प्रतिनिधि
मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (13:42 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सियासत में मध्यप्रदेश की भूमिका बहुत अहम हो गई है। सूबे में पंद्रह साल बाद कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली बार आठ फरवरी को भोपाल आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ऐतिहासिक जंबूरी मैदान से पार्टी के लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे।


माना जा रहा है कि राहुल गांधी भोपाल के किसान सम्मेलन के जरिए लोकसभा चुनाव के लिए कई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। अब तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी आठ फरवरी को दोपहर बाद 2.15 पर भोपाल पहुंचेंगे और जंबूरी मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद 4.15 बजे वापस दिल्ली लौटेंगे। जंबूरी मैदान में होने वाले किसान सम्मेलन के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

कांग्रेस के मंत्री, विधायक और नेता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जुट गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भोपाल में राहुल गांधी के मेगा शो के जरिए इस बार प्रदेश में अधिक से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य तय करना चाह रही है।

ऐसे में जब केंद्र की मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले किसानों के वोट बैंक को साधने के लिए अंतरिम बजट में छह हजार रुपए सालाना देने की घोषणा कर चुकी है तो अब सबकी निगाह आठ फरवरी को भोपाल में कांग्रेस के किसान सम्मेलन पर टिक गई हैं।

सूत्र बताते हैं कि किसान सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। किसान सम्मेलन में राहुल गांधी देश में कांग्रेस की सरकार आने पर गरीब किसानों के लिए पेंशन योजना को लाने का ऐलान कर सकते हैं।

इसके साथ ही विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी भोपाल में होने वाले किसान सम्मेलन के मंच से कांग्रेस की सरकार आने पर देशभर के किसानों की कर्जमाफी की घोषणा भी कर सकते हैं। राहुल गांधी भोपाल से लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

Share bazaar: घरेलू बाजारों में शुरुआती बढ़त के बाद आई गिरावट, Sensex 197 और निफ्टी 89 अंक गिरा

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

આગળનો લેખ
Show comments