Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

55 लाख से 9 करोड़ हुई राहुल गांधी की संपत्ति, भाजपा ने पूछा- इस विकास का मॉडल क्या है?

55 लाख से 9 करोड़ हुई राहुल गांधी की संपत्ति, भाजपा ने पूछा- इस विकास का मॉडल क्या है?
, रविवार, 24 मार्च 2019 (21:31 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी की संपत्ति में वृद्धि को लेकर उन पर निशाना साधते हुए भाजपा ने रविवार को पूछा कि उनकी सम्पत्ति 2004 के 55 लाख रुपए से अभूतपूर्व रूप से बढ़कर 2014 में 9 करोड़ रुपए होने का मॉडल क्या है? इसके बारे में बताएं।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अखिर कैसे एक सांसद की सम्पत्ति आय के कोई प्रत्यक्ष स्रोत के बिना इतने वर्षों में इतनी ज्यादा बढ़ सकती है? 
 
राहुल गांधी कृपया हमें विकास के इस मॉडल के बारे में बताएं। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश ने विकास का वाड्रा मॉडल देखा है, लेकिन अब हम राहुल गांधी को भी विकास के एक दूसरे मॉडल के रूप में देख रहे हैं।
webdunia
राहुल गांधी की आय के संबंध में अपने आरोपों का ब्योरा देते हुए पात्रा ने कहा कि 2004 के चुनावी हलफनामे में राहुल गांधी ने कहा था कि उनके पास 55,83,123 रुपए की सम्पत्ति है। यह सम्पत्ति 2009 में बढ़कर 2 करोड़ हो गई और यह 2014 में 9 करोड़ हो गई।
 
उन्होंने कहा कि हम जानना चाहेंगे कि आपकी संपत्ति 55 लाख से 9 करोड़ रुपए कैसे हो गई। आखिर राहुल गांधी का यह बिजनेस का मॉडल क्या है, उनकी आय का स्रोत क्या है? 
 
भाजपा प्रवक्ता ने राहुल, प्रियंका और राबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा और उन पर हथियार सौदे, जमीन सौदे से जुड़े लोगों एवं लेन-देन में शामिल होने का आरोप लगाया।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि यह परिवार कोई काम नहीं करता, लेकिन करोड़ों-खरबों रुपए कहां से आ जाते हैं? इस संबंध में पात्रा ने आरोप लगाया कि एक फ़र्ज़ी कंपनी' को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपना फार्म हाउस किराए पर दिया।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि 2011-12 में राहुल गांधी आय से जुड़े एक मामले में आरोपित थे। एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड के माध्यम से 155 करोड़ रुपए के मामले में आईटी विभाग ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को आयकर संबंधी नोटिस भेजा था।
 
गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गांधी की संपत्ति को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की संपत्ति कैसे बढ़ रही है। राहुल गांधी एक सांसद हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

IPL 2019 : मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का ताजा हाल