Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पहले राहुल और अब प्रियंका से बौखलाए मोदी : कांग्रेस

पहले राहुल और अब प्रियंका से बौखलाए मोदी : कांग्रेस
, शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 (15:49 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का सक्रिय राजनीति में आने का जबरदस्त असर है और इसी कारण से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी तथा उसके नेता बौखलाहट में उल्टी सीधी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा कि प्रियंका वाड्रा के सक्रिय रूप से राजनीति में आने का लोगों में गहरा असर हो रहा है।
 
इसी प्रभाव को देखते हुए मोदी और भाजपा नेता घबरा गए हैं और बौखलाहट में कुछ भी बोल रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का बयान भी इसी का परिणाम है।
webdunia
उन्होंने कहा कि मोदी पहले राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से बौखलाए थे और अब वे प्रियंका कांग्रेस महासचिव बनने से बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी खुद को बहुत लोकप्रिय बताते हैं तो उन्हें प्रियंका के कारण बौखलाना नहीं चाहिए। उन्हें प्रियंका या राहुल से परेशान होने की बजाय अपना दल संभालना चाहिए और अपने नेताओं को उल्टा सीधा बोलने से रोकना चाहिए।
 
यह पूछने पर कि प्रियंका वाड्रा लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी, शर्मा ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ कहना उचित नहीं है। कांग्रेस ने वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी सचिव बनाया है और तब से ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सिर्फ 2 मिनट में भारत में मोटरसाइकल पर आयात शुल्क 50% कम करवाया