Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

यूपी पहुंचीं प्रियंका गांधी, मिली गंगा यात्रा करने की इजाजत

Webdunia
रविवार, 17 मार्च 2019 (14:09 IST)
प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव और लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को उत्तरप्रदेश दौरे पर पहुंचीं। इस बीच प्रशासन ने उन्हें तीर्थराज प्रयाग से वाराणसी के लिए ‘गंगा यात्रा’ की अनुमति दे ही दी।
 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय रविवार को बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में दो दिन पहले एक दल जिला प्रशासन से महासचिव के गंगा यात्रा कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी। लम्बी जद्दोजहद के बाद शनिवार देर रात प्रशासन ने गंगा यात्रा की अनुमति अन्तत: दे दी।
 
वार्ष्णेय ने बताया कि प्रशासन ने लवायन घाट से सिरसा घाट तक स्टीमर से यात्रा की अनुमति दी है। उनका कहना है प्रशासन ने भले ही लवायन से अनुमति दी है लेकिन गंगा यात्रा मनैया घाट से निकाली जाएगी। उन्होने बताया कि प्रियंका गांधी सोमवार को पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अन्त: सलिला स्वरूप प्रवाहित सरस्वती के त्रिवेणी पर दर्शन पूजन करेंगी। उसके बाद कार द्वारा यमुनापार में नैनी के निकट मनैया घाट से स्टीमर से गंगा यात्रा निकालेंगी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के बड़े नेता भी रहेंगे।
 
प्रवक्ता ने बताया कि महासचिव का तीन दिवसीय प्रयागराज से वाराणसी का सफर जल मार्ग से होगा। इस बीच मिर्जापुर, भदोही क्षेत्र में आने-जाने के लिए सड़क मार्ग का उपयोग करेंगी। इस दौरान कई जगह वह गांव और उपासना स्थल पर भी जाएंगी। वह इन क्षेत्रों में जनता कार्यकर्ता और बुनकरों से मुलाकात कर उनकी और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगी।
 
उन्होने बताया कि जल मार्ग से भ्रमण करने का उनका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के उन लोगों की व्यथा जानना जिनकी आवाज सही जगह तक नहीं पहुंच पाती और वे किसी भी प्रकार की सुविधा से हमेशा वंचित रहते हैं। प्रियंका गांधी पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान महेश यादव के मेजा के टुडिहार गांव जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

तगड़े फीचर्स के साथ आया Infinix का एक और सस्ता स्मार्टफोन

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सरकार ने 2 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी, जानिए किन राज्‍यों को होगा फायदा, कितनी है लागत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, संपत्ति ध्वस्तीकरण से प्रभावित लोग कर सकते हैं अदालत का रुख

આગળનો લેખ
Show comments