Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अब शिवसेना में, क्योंकि प्रियंका भी कभी कांग्रेसी थीं

अब शिवसेना में, क्योंकि प्रियंका भी कभी कांग्रेसी थीं
मुंबई , शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (14:11 IST)
मुंबई। लंबे समय से कांग्रेस प्रवक्ता रहीं प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को ‍कांग्रेस से इस्तीफा देकर शिवसेना का दामन थाम लिया है। प्रियंका पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा विंग के आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुईं। 
 
प्रियंका ने कहा कि मैंने बदसलूकी से नाराज होकर मैंने कांग्रेस छोड़ी है। मैंने आत्मसम्मान की लड़ाई और 10 साल तक कांग्रेस की निस्वार्थ सेवा की। लंबे समय तक पार्टी की आवाज बनकर रही। एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि मैंने मथुरा से टिकट नहीं मांगा था, पार्टी छोड़ने की वजह टिकट नहीं है। 
 
उन्होंने कहा कि मैंने सोच-समझकर फैसला लिया है। महिला सम्मान बड़ा मुद्दा है और कांग्रेस ने कभी मेरा सम्मान नहीं किया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रियंका ने ट्‍विटर पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 'क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थीं'। अब सोशल मीडिया भी यह भी कहा जा रहा है कि 'क्योंकि प्रियंका चतुर्वेदी भी कभी कांग्रेसी थीं'।
चित्र सौजन्य : ट्विटर 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मायावती ने मांगें मुलायम के लिए वोट, 24 साल बाद एक मंच पर आए दोनों दिग्गज