Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ में राजनाथ से होगा मुकाबला

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ में राजनाथ से होगा मुकाबला
लखनऊ , मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (16:12 IST)
लखनऊ। हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। वे लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने चुनाव लड़ेंगी। वे 18 अप्रैल को नामांकन करेंगी।  
 
पूनम ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मुलाकत की और औपचारिक रुप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
 
उल्लेखनीय है कि लखनऊ सीट पर 6 मई को मतदान होगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज ही लखनऊ में रोड शो के बाद अपना नामांकन दाखिल किया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

यूपी में प्रियंका और कांग्रेस को चुनौती नहीं मानती भाजपा