Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुख्यमंत्री कमलनाथ से पांच गुना ज्यादा है उनके बेटे नकुलनाथ की संपत्ति

मुख्यमंत्री कमलनाथ से पांच गुना ज्यादा है उनके बेटे नकुलनाथ की संपत्ति
, बुधवार, 10 अप्रैल 2019 (00:12 IST)
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे एवं छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ (44) एवं उनकी पत्नी प्रिया नाथ के पास कुल 660.01 करोड़ रुपए से अधिक की चल एवं अचल संपत्ति है। नकुल एवं उनकी पत्नी की संपत्ति कमलनाथ एवं उनकी पत्नी अल्का नाथ की संपत्ति से पांच गुना अधिक है।
 
यह जानकारी नकुल नाथ ने प्रदेश के छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को रिटर्निंग आफिसर को दिए गए शपथ-पत्र में दी है।
 
हाल ही में सक्रिय राजनीति में आए उद्योगपति नकुल नाथ पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपना नामांकन-पत्र आज दाखिल किया। इस सीट से उनके पिता कमलनाथ नौ बार सांसद रह चुके हैं।
 
इनके अलावा नकुल नाथ के पांच सोशल मीडिया अकाउंट हैं, जिनमें उनका वेबसाइट, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम एवं गूगल प्लस शामिल हैं।
 
शपथ-पत्र के अनुसार नकुल नाथ की 615.93 करोड रुपए से अधिक की चल सपत्ति एवं 41.77 करोड़ रुपए से अधिक अचल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 2.30 करोड़ रुपए से अधिक की चल संपत्ति है।
 
नकुल की पत्नी के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। जो अचल संपत्ति नकुल के नाम पर हैं, उनमें उनके खुद के नाम के साथ-साथ परिवार द्वारा नियंत्रित कंपनियों एवं ट्रस्टों की संपत्ति भी शामिल हैं। हालांकि नकुलनाथ एवं उनकी पत्नी के पास कोई वाहन नहीं है।
 
शपथ- पत्र के अनुसार नकुल के पास 896.669 ग्राम से अधिक की सोने की बार, 7.630 किलो चांदी, 147.58 कैरट डायमंड एवं स्टोन के जेवरात हैं, जिनका मूल्य 78.45 लाख रुपए से अधिक है, वहीं उनकी पत्नी के पास 270.322 ग्राम सोना, 161.84 कैरट डायमंड एवं स्टोन के जेवरात है, जिनकी कुल कीमत 57.62 लाख रुपए से ज्यादा है।

वर्ष 2017-18 में भरे गए इनकम टैक्स रिटर्न के अनुसार नकुलनाथ की वार्षिक आय 2.76 करोड रुपए से अधिक है, जबकि उनकी पत्नी की 4.18 करोड़ रुपए से अधिक। नकुल नाथ के पास छिंदवाड़ा जिले में कुल 7.82 एकड़ से अधिक जमीन है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोलकाता को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स IPL की अंक तालिका में टॉप पर