Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हार के बाद ममता बनर्जी की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश, पार्टी ने की खारिज

हार के बाद ममता बनर्जी की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश, पार्टी ने की खारिज
, शनिवार, 25 मई 2019 (20:07 IST)
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की शनिवार को पेशकश की लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इसे खारिज कर दिया।
 
बनर्जी ने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पहला संवाददाता सम्मेलन संबोधित करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने पश्चिम बंगाल में वोट प्राप्त करने के लिए लोगों का धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण किया।
 
बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की आंतरिक बैठक में मैंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की पेशकश की। यद्यपि पेशकश पार्टी द्वारा खारिज कर दी गई और मैं पद पर बनी रह सकती हूं। उन्होंने भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर संदेह उत्पन्न किया।
 
उन्होंने दावा किया कि यह बड़ी जीत संदेह से परे नहीं है। यह काफी आश्चर्यजनक है कि कैसे विपक्ष का कई राज्यों में पूरी तरह से सफाया हो गया? कुछ जोड़-तोड़ है और विदेशी शक्तियां भी शामिल हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए राज्य में आपातकाल जैसी स्थिति बनाई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Live : नए सांसदों को मोदी नसीहत, VIP कल्चर से दूर रहें