Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

खजुराहो में भाजपा उम्मीदवार वीडी शर्मा का विरोध, पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी

विकास सिंह
रविवार, 14 अप्रैल 2019 (17:02 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए खजुराहो सीट से भाजपा की तरफ से प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा के नाम के ऐलान होने के साथ ही उनका विरोध शुरू हो गया।
 
पार्टी के पूर्व विधायक और बड़े नेता गिरिराज किशोर पोद्दार ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को लिखे पत्र में राजू पोद्दार ने इस्तीफा देने का कारण खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी चयन को बताया है।
 
गिरिराज किशोर ने वीडी शर्मा को बाहरी उम्मीदवार बताते हुए पार्टी संगठन के दिए सभी पदों से तत्काल इस्तीफा दे दिया।
 
कटनी की मुडवारा सीट से पार्टी के विधायक रह चुके राजू पोद्दार पार्टी के बड़े और कर्मठ कार्यकर्ता माने जाते हैं, वहीं उनके इस्तीफे के पत्र के बाद उनको मनाने की कोशिश भी तेज हो गई है।
 
इससे पहले भाजपा ने आज मध्यप्रदेश की जिन तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया, उसमें खजुराहो सीट भी शामिल है।
 
पार्टी ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए खजुराहो से पार्टी के प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा को मैदान में उतारा है। वीडी  शर्मा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी कविता सिंह से होगा, जो कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नातीराजा की पत्नी हैं।
वीडी शर्मा के चुनाव लड़ने से यहां पर पूरी चुनावी लड़ाई स्थानीय और बाहरी होने के मुद्दे पर होने की उम्मीद है।  मुरैना से आने वाले भाजपा के बड़े नेता वीडी शर्मा के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्थानीय पार्टी संगठन को अपने साथ लेने की होगी।
भाजपा की पूर्व मंत्री ललिता यादव पहले ही खजुराहो सीट से पार्टी का टिकट मांग रही थीं, इसे लेकर उनके समर्थक कई बार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदर्शन भी कर चुके थे। ऐसे में जब खजुराहो सीट पर 6 मई को ही मतदान है तो वीडी शर्मा के पास अपने चुनाव प्रचार के लिए 20 दिन से भी कम वक्त शेष बचा है।
 
दूसरी ओर कांग्रेस उम्मीदवार कविता सिंह हैं, जो वर्तमान में परिषद अध्यक्ष और उनके पति विक्रम सिंह नातीराजा खजुराहो लोकसभा सीट में आने वाली राजनगर विधानसभा से वर्तमान में विधायक भी हैं। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार वीडी शर्मा के सामने चुनौतियां कम नहीं होंगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

આગળનો લેખ
Show comments