Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अभिनेत्री गुल पनाग बोलीं- क्या मुझे चोर बाजार में मिल सकती है EVM

अभिनेत्री गुल पनाग बोलीं- क्या मुझे चोर बाजार में मिल सकती है EVM
, मंगलवार, 21 मई 2019 (20:27 IST)
नई दिल्ली। एग्जिट पोल के रुझानों के बाद अचानक EVM संबंधी आरोपों की भी बाढ़ आ गई है। राबड़ी देवी से लेकर गुल पनाग तक सभी ईवीएम को लेकर शंका-कुशंका व्यक्त कर रहे हैं। 
 
फिल्म अभिनेत्री और आप नेता गुल पनाग ने ट्‍वीट कर कटाक्ष किया कि मुझे यादगार के रूप में रखने के लिए एक अदद EVM चाहिए। क्या मुझे यह चोर बाजार से मिल सकती है? उन्होंने कहा कि बड़ी मात्रा में अलग अलग स्थानों से ईवीएम बरामद हो रही हैं।
 
इसके जवाब में ट्‍विटर एक व्यक्ति ने कहा कि आपको ईवीएम सौरभ भारद्वाज से मिल सकती है। एक अन्य ने कहा कि आप दिल्ली स्थित चुनाव आयोग के दफ्तर जा सकती हैं। यह चोर बाजार जैसा ही है। कई लोगों ने उन्हें ईवीएम खरीदने के लिए अलग अलग मार्केट में जाने की सलाह दी। एक ने कहा कि यह आपको कांग्रेस कार्यालय में मिल सकती है। एक अन्य ने कहा कि आप इसके लिए केजरीवाल से कह सकती हैं। 
webdunia
राबड़ी देवी को भी गड़बड़ी की आशंका : दूसरी ओर बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी गड़बड़ी की आशंका जताई है, राबड़ी देवी ट्वीट कर दावा किया है कि गिनती से पहले स्ट्रांग रूम के बाहर से ईवीएम बरामद हो रही हैं। 
भाजपाइयों ने पकड़ा संदिग्ध : फर्रुखाबाद के सातनपुर मंडी में बने EVM स्ट्रांग रूम के पास सोमवार की देर रात भाजपाइयों ने एक संदिग्ध युवक को पत्थर कटर मशीन के साथ दबोच लिया। भाजपाइयों का आरोप है कि इसके पीछे बसपा हो सकती है। 
 
इससे पहले यूपी के चंदौली में भी ईवीएम से लदे एक वाहन के जिला मुख्यालय आने के बाद यहां पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। सपा ने आरोप लगाया था कि प्रशासन के अधिकारी भाजपा की शह पर ईवीएम बदल रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

World Cup 2019 : मोईन अली की दर्शकों से अपील, स्मिथ और वॉर्नर के साथ भद्रता बरतें