Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू, अब सरकार कोई नीतिगत फैसला नहीं ले सकेगी

Webdunia
रविवार, 10 मार्च 2019 (20:18 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा रविवार को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के साथ ही देश में चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
 
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि 17वीं लोकसभा के गठन के लिए 7 चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होने वाले चुनाव के मद्देनजर देश में चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी, जो मतदाताओं के 'फैसले' को प्रभावित कर सके। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए सातों चरणों के मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी।
 
चुनाव आयुक्तों अशोक लवासा और सुशील चंद्रा के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 543 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में इस बार प्रत्येक मतदान केंद्र पर वीवीपेटयुक्त ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पहले प्रत्येक सीट के किसी एक मतदान केंद्र पर ईवीएम के साथ वीवीपेट का इस्तेमाल किया जा रहा था। वीवीपेट की मदद से मतदाता को उसके मतदान की पर्ची देखने को मिलती है।
 
चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अरोड़ा ने बताया कि आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे। इन राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल अगले कुछ महीनों में पूरा होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के साथ नहीं होंगे हालांकि जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर सुरक्षा कारणों से मतदान 3 चरणों में होगा।
 
अरोड़ा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना 18 मार्च को जारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 2014 में 16वीं लोकसभा का चुनाव 9 चरणों में कराया गया था।
 
अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान के बाद दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर 18 अप्रैल, तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर 23 अप्रैल, चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल, 5वें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 6 मई, 6ठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई और 7वें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को मतदान होगा।
 
अरोड़ा ने बताया कि 23 मई को मतगणना के आधार पर चुनाव परिणाम घोषित होगा। समूची चुनाव प्रक्रिया 27 मई को संपन्न करने का लक्ष्य तय किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments