Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हिन्दुत्व पर दिग्विजय का बड़ा बयान, बोले- यह शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (21:45 IST)
भोपाल। हिन्दुत्व को लेकर एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा आमने सामने आ गए हैं। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह का कहना है कि 'हिन्दुत्व' शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं है।
 
दरअसल, नामांकन भरने के बाद शनिवार को जब दिग्विजय सिंह मीडिया से बात कर रहे थे तो उनसे हिन्दू आतंकवाद और भाजपा के हिन्दुत्व के एजेंडे को लेकर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'हिन्दुत्व' शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं है।
 
इस पूरे मुद्दे पर भाजपा को निशाने पर लेते हुए दिग्विजय ने कहा कि हिन्दू आतंकवाद की पहली बार बात तत्कालीन गृह सचिव आरके सिंह ने की थी। बाद में उन्हें भाजपा में शामिल करके मंत्री बनाया गया। क्या भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस पर बोलेंगे? 
प्रभात झा का पलटवार : दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद भाजपा ने उन पर बड़ा पलटवार किया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि अगर दिग्विजय सिंह की डिक्शनरी में 'हिन्दुत्व' शब्द नहीं है तो जनता की डिक्शनरी में दिग्विजय नहीं हैं। इसके साथ ही प्रभात झा ने दिग्गी को निशाने पर लेते हुए सवाल किया कि अगर दिग्विजय की डिक्शनरी में 'हिन्दुत्व' शब्द नहीं है तो क्या उनकी डिक्शनरी में ओसामाजी, हाफिजजी और लादेनजी जैसे शब्द हैं?
 
फिर उठा फर्जी वोटरों का मुद्दा : भोपाल लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरने के बाद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर फर्जी वोटरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस की शिकायत पर ही चुनाव आयोग ने 36 लाख फर्जी वोटर हटाए थे और हमने भोपाल संसदीय क्षेत्र में भी फर्जी वोटों के आंकड़े जुटाए हैं।
 
उन्होंने कहा कि नियमानुसार एक पते पर केवल 10 लोगों के नाम रजिस्टर हो सकते हैं, पर अभी इनकी संख्या 10 से अधिक है जिस पर विचार होना चाहिए। वहीं दिग्विजय ने बीएलओ की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments