Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा विधायक ने बढ़ाई प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किल, हेमंत करकरे पर दिए बयान को बताया राजद्रोह

भाजपा विधायक ने बढ़ाई प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किल, हेमंत करकरे पर दिए बयान को बताया राजद्रोह
गोरखपुर , रविवार, 21 अप्रैल 2019 (07:42 IST)
गोरखपुर। गोरखपुर से भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने मालेगांव बम धमाकों की आरोपी और भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर के शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिए गए बयान को राजद्रोह करार दिया है।
 
अग्रवाल ने एक ट्वीट कर कहा कि हेमंत करकरे आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए और उनकी शहादत का अपमान करना न सिर्फ शर्मनाक बल्कि राजद्रोह भी है।
 
इस बारे में शनिवार को पूछे जाने पर अग्रवाल ने कहा, 'हां मैंने यह ट्वीट किया है और मैं अपने बयान पर कायम हूं। हेमंत करकरे भारत के महान शहीद और बेहतरीन पुलिस अधिकारी थे।'
 
इस सवाल पर कि प्रज्ञा को भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा ने ही उम्मीदवार बनाया है, सिंह ने कहा कि पार्टी पहले ही प्रज्ञा के बयान से खुद को अलग कर चुकी है। प्रज्ञा का बयान पार्टी का बयान नहीं है। इसी वजह से उन्होंने माफी भी मांगी है।
 
webdunia
गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई हमलों के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा था कि मालेगांव बम धमाके के मामले में गिरफ्तारी के बाद करकरे ने उन्हें यातनाएं दी थीं और उनके शाप की ही वजह से आतंकवादियों ने उन्हें मार डाला। इस बयान का कड़ा विरोध होने के बाद प्रज्ञा ने माफी मांग ली थी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हिट हुई आयुष्मान भारत योजना, 20 लाख लोगों को मिला स्वास्थ्य बीमा का लाभ