Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिग्विजय बनाम शिवराज की जंग में बदली भोपाल लोकसभा सीट की लड़ाई

दिग्विजय बनाम शिवराज की जंग में बदली भोपाल लोकसभा सीट की लड़ाई

विशेष प्रतिनिधि

भोपाल। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा की लड़ाई बनी भोपाल लोकसभा सीट पर अब पूरी लड़ाई दिग्विजय बनाम शिवराज में होती दिख रही है। भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मोर्चा संभालते हुए संसदीय सीट में आने वाली हर विधानसभा सीट में लगातार सभाएं और रोड शो कर रहे हैं।

शिवराज अपनी सभा में सीधे दिग्विजय सिंह को टारगेट करते हुए लोगों को याद दिला रहे हैं कि 15 साल पहले प्रदेश के क्या हाल थे। अपनी सभाओं में मंच से दिग्विजयसिंह को बंटाधार बताते हुए शिवराज कहते हैं कि कांग्रेस सरकार के 4 महीने के कार्यकाल में लग रहा है कि प्रदेश में 15 साल पहले का युग वापस आ गया है।

रविवार को चुनावी सभा के दौरान शिवराज ने दिग्विजय को बिना नाम लिए शैतान बता डाला। दिग्विजय के मुकाबले चुनाव प्रचार में पीछे चल रही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लिए शिवराज ने अब पूरी ताकत झोंकते हुए लगातार रोड शो और सभाओं के माहौल बनाने में लगे हुए हैं।

अगर भोपाल संसदीय सीट पर पूरे चुनावी समीकरण को देखें तो अब तक भाजपा हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनावी मैदान में है, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजयसिंह लगातार अपनी चुनावी रणनीति बदलते हुए अब पैदल ही डोर-टू-डोर चुनावी कैंपनिग कर रहे हैं।

दिग्विजय और उनके समर्थक लगातार हर मोहल्ले में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच चुनाव प्रचार में अपने विरोधियों पर लगभग खामोश दिग्विजयसिंह कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय दिग्विजय सिंह भोपाल के विकास की बात कर रहे हैं।

आने वाले चार दिनों में भोपाल में कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और तेज होने की उम्मीद है। ऐसे में जब अब चुनाव प्रचार अंतिम चरण में तब देखना दिलचस्प होगा कि शिवराज जिस तरह दिग्विजय को अपने निशाने पर ले रहे हैं, उसका जवाब अब दिग्विजय किस अंदाज में देते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Aadhaar में हो गलत जन्म तारीख तो सही करवाने के लिए पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत