Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आडवाणी के गढ़ में अमित शाह का रोड शो, गांधीनगर से भरेंगे नामांकन

Webdunia
शनिवार, 30 मार्च 2019 (09:56 IST)
अहमदाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को गांधीनगर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार के रूप में नामांकन करेंगे। शाह नामांकन के पहले यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और रोड शो करेंगे।

इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। गांधीनगर से भाजपा के संस्थापकों में से एक पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी 1991 से छह बार सांसद रहे हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह करीब पौने दस बजे अहमदाबाद के नारायणपुरा में विशाल जनसभा करेंगे। इसके पश्चात् वे अहमदाबाद में ही होटल डी.आर.एच. से संट्रेक भाजी पाव तक एक रोड शो करेंगे। शाह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांधीनगर के कलेक्टर कार्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए गांधीनगर संसदीय क्षेत्र से नामांकन करेंगे।

नामांकन के समय राजग के नेताओं के साथ ही गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल, गुजरात के मुख्यमंत्री विजयभाई रुपाणी, उप-मुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर गुजरात भाजपा के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केन्द्रीय मंत्री एवं पार्टी के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम भाई रुपाला, केन्द्रीय मंत्री राज्य मनसुखभाई मंडाविया, अहमदाबाद की मेयर बिजलबेन पटेल भी उपस्थित रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट जारी, शुरुआती तेजी के बाद खोई बढ़त

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments