Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्या रामभक्त प्रियंका गांधी अयोध्या में करेंगी रामलला के दर्शन?

क्या रामभक्त प्रियंका गांधी अयोध्या में करेंगी रामलला के दर्शन?

विशेष प्रतिनिधि

, गुरुवार, 28 मार्च 2019 (16:14 IST)
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को खड़ा करने के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रियंका ने राज्य में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज प्रयागराज से बनारस तक गंगा बोट यात्रा के जरिए किया, वहीं अब प्रियंका गांधी शुक्रवार को भगवान राम की नगरी अयोध्या जा रही हैं।
 
अब तक के कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी का फैजाबाद लोकसभा सीट पर एक बड़े रोड शो का प्लान है। प्रियंका सुबह ग्यारह बजे फैजाबाद के कुमारगंज पहुंचेगी, जहां वो एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर अपने रोड शो की शुरूआत करेगी। करीब पांच घंटे चलने वाला प्रियंका गांधी का रोड शो अयोध्या में हनुमानगढ़ी में जाकर खत्म होगा।
 
प्रियंका रोड शो के रास्ते मे पड़ने वाले कई मंदिरों में दर्शन करने के साथ अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेगी। अब तक के तय कार्यक्रम में प्रियंका के अयोध्या में रामलला के दर्शन का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं है। वहीं दूसरी ओर पिछले दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए जो पोस्टर लगाए उसमें प्रियंका को रामभक्त बताया गया।
 
इससे पहले विधानसभा चुनाव के समय भोपाल में लगे एक पोस्टर में भी राहुल गांधी को रामभक्त बताया गया था। प्रियंका के लोकसभा चुनाव से पहले लगातार मंदिरों के दर्शन को लेकर पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सवाल उठा चुके है जिसका प्रियंका ने बुधवार को अपने अंदाज में ही जवाब दे दिया था।
 
प्रियंका के अयोध्या दौरे पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक सिंह कहते हैं कि उत्तर प्रदेश की जनता जिस तरह प्रियंका जी का स्वागत कर रही है उसको देखकर आज बीजेपी को कुछ भी सूझ नहीं रहा हैं इसलिए बोलने को कुछ भी बोल रही हैं। अब देखना होगा कि क्या प्रियंका गांधी शुक्रवार को अपने अयोध्या दौरे के दौरान रामलला के दर्शन करने जाएगी या पूरे विवाद से दूर रहने की कोशिश करेंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आप से निलंबित सांसद हरिंदर सिंह खालसा भाजपा में शामिल