Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जम्मू कश्मीर में मात्र दो महिलाएं हैं चुनाव मैदान में

Webdunia
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019 (11:34 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर के चुनाव मैदान में इस बार मात्र दो महिलाएं ही चुनाव मैदान में है। पिछले लोकसभा चुनाव में मात्र एक ही महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। चौंकाने वाली बात यह है कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती के अतिरिक्त शिवसेना ने उधमपुर से मनीषा साहनी को मैदान में उतारा है।
 
यह बात अलग है कि राज्य की किसी भी सीट पर शिवसेना कोई दमखम नहीं रखती है। महिलाओं को टिकटें न दिए जाने से राज्य की महिलाओं में नाराजगी भी है जिनके मतों की संख्यां में पुरूषों के मतों की संख्यां से सिर्फ उन्नीस-बीस का ही अंतर है। राज्य में महिला मतदाता महिलाओं की उम्मीदवारी की पक्षधर हैं, मगर उनकी आवाज को नजरअंदाज किया गया है।
 
राज्य में कुल 78.50 लाख मतदाताओं में आधे के करीब महिला मतदाता हैं। परंतु उनके स्वर को अनसुना कर राज्य में किसी भी राजनीतिक दल ने महिला प्रत्याशियों तरजीह देने की जहमत नहीं उठाई है। महिला अधिकारों की बात करने वाली कांग्रेस व भाजपा ने भी इस बार किसी महिला को टिकट नहीं दी है।
 
माना कि संसद में जम्मू कश्मीर की महिलाएं 4 बार राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं पर उनमें से 3 अपने पतिओं के नामों के कारण ही ऐसा कर पाने में सफल रही थीं। जम्मू कश्मीर का अबका रिकॉर्ड है कि मात्र एक दल को छोड़ किसी भी राजनीतिक दल ने किसी महिला प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा है इस सच्चाई के बावजूद कि अपने पतिओं की मृत्यु के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला की विधवा अकबर जहान बेगम 1984 तथा 1977 में संसदीय चुनावों के लिए मैदान में उतरी थीं और उन्होंने क्रमशःदो-दो लाख से अधिक मत प्राप्त किए थे।
 
इसी प्रकार 1977 के चुनावों में ही प्रथम बार कांग्रेस ने भी अपने एक नेता की विधवा श्रीमती पार्वती देवी को इसलिए मैदान में उतारा था क्योंकि नेकां ने भी महिला उम्मीदवार खड़ा किया था। दोनों ही उम्मीदवारों को श्रीनगर व लद्दाख की सीटों पर सिर्फ महिला मतदाताओं के वोट हासिल हुए थे। इससे उनकी जीत सुनिश्चित हुई थी। इसमें सच्चाई यह थी कि दोनों को टिकट मजबूरी में दिया गया था न कि खुशी से।
 
इससे पहले या बाद में किसी दल ने किसी महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया,1996 तथा 1998 के चुनावों में भाजपा की ओर से क्रमशः अनंतनाग व लेह की सीट पर महिला प्रत्याशी को खड़ा किया गया था, मगर इस बार उसने भी पुरूष प्रत्याशी को ही चुना है जो महिला अधिकारों की बात बढ़-चढ़ कर करते हैं। जबकि वे इस बात को भी नजरअंदाज करते रहे हैं कि राज्य में महिला मतदाताओं की संख्यां पचास प्रतिशत है।

चुनाव क्षेत्र में कदम रखने के लिए महिलाओं को उत्साहित भी नहीं किया गया है। यही कारण है कि सभी राजनीतिक दलों के महिला विंग बहुत ही कमजोर हैं और वे सिर्फ पुरूषों के बल पर अपने आप को घसीट रहे हैं। कमजोर होने का कारण उनमें तालमेल की कमी भी है जिसके कारण पुरूष नेता उन पर हावी होते जा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments