Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, आतंकी के समापन के लिए संन्यासी को आना पड़ा

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयानों को सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सीहोर में चुनाव प्रचार करने पहुंची साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजयसिंह को इशारों ही इशारों में आंतकी बता डाला।
 
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आतंकी का समापन करने के लिए, बेरोजगारी को बढ़ावा देने वाले लोगों का समापन करने के लिए फिर एक संन्यासी को खड़ा होना पड़ा है। इसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय को 2003 का चुनाव याद दिलाते हुए कहा कि सोलह साल पहले उमा दीदी ने हराया था, उसके बाद राजनीति नहीं कर पाए।
 
इस बार फिर मैदान में है तो उन्हें हराने के लिए एक संन्यासी को मैदान में आना पड़ा इस बार ऐसी हार होगी कि उग नहीं पाएंगे। ऐसा नहीं है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पहली बार दिग्विजय को टारगेट कर बयान दिया है। इससे पहले भी वो अपने भाषण में दिग्विजय को निशाना बनाती रही है।
 
ऐसे में जब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के आयोध्या में विवादित ढांचे को लेकर दिए बयान पर उनके खिलाफ पहले ही आचार संहिता उल्लंघन को लेकर एफआईआर दर्ज हो चुकी है तब ऐसे बयान आने वाले वक्त में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें और बढ़ा सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

આગળનો લેખ
Show comments