Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पटना साहिब लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
भाजपा का गढ़ कही जाने वाली पटना साहिब की इस सीट पर इस बार मुकाबला रोचक होने जा रहा है, क्‍योंकि यहां से भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्‍हा और भाजपा के रविशंकर प्रसाद की प्रतिष्‍ठा दांव पर है। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा उम्‍मीदवार शत्रुघ्न सिन्‍हा ने यहां भारी मतों से जीत दर्ज की थी।

परिचय : देश का एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है पटना। इसे पहले पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। यह बिहार की राजधानी होने के साथ ही राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। पटना संसदीय क्षेत्र के 2 हिस्सों में बंटने के बाद पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में आया। आधुनिक पटना उन विशेष शहरों में से एक है जो प्राचीनकाल से आज तक आबाद है। इस शहर की स्थापना 2000 साल पहले हुई थी। गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म भी यहीं हुआ था। प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों सिख श्रद्धालु यहां हरमंदिर साहिब के दर्शन करने आते हैं। श्री तख्त पटना साहिब जी सिखों के महत्वपूर्ण 5 तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां प्राचीन सरोवरों में से रामसर, श्यामसर और मंगलसर आज भी स्थित हैं।

जनसंख्‍या : पटना जिले की कुल जनसंख्‍या 58 लाख 38 हजार 465 है। जिसमें 30 लाख 78 हजार 512 पुरुष और 27 लाख 59 हजार 953 महिलाएं हैं।

अर्थव्यवस्था : चावल यहां की मुख्य फसल है। यह एक तिहाई से अधिक क्षेत्रफल में बोई जाती है। यहां से मुख्यत: अनाज, गन्ना, तीसी और चावल का निर्यात होता रहा है। इस शहर के आसपास कई चीनी मिले हैं। यह शहर प्राचीनकाल से ही कृषि और व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है। मुख्यत: व्यापार और विलासिता सामग्रियों के ब्रांड केंद्र के रूप में विख्यात है यह शहर। यहां की अर्थव्यवस्था 2005 से सतत् विकास की रही है और यह मुख्य रूप से रोजमर्रा के उपभोग सामग्री उद्योग, सेवा क्षेत्र और हरित क्रांति उद्योग से प्रोत्साहित रही है।

मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक पटना साहिब संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 19 लाख 46 हजार 249 है, जिसमें 10 लाख 52 हजार 278 पुरुष और 8 लाख 93 हजार 971 महिलाएं हैं।

भौगोलिक स्थिति : यह शहर गंगा के दक्षिणी तट पर स्थित है। इसका विस्तार उत्तर-दक्षिण की अपेक्षा पूर्व-पश्चिम में बहुत अधिक है। यह शहर 3 ओर से गंगा, सोन नदी और पुनपुन नदियों से घिरा हुआ है। अब इस शहर का विस्तार पश्चिम की ओर अधिक हुआ है और यही कारण है कि यह दानापुर से जा मिला है।

16वीं लोकसभा में स्थिति : पटना साहिब में भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। हाल ही में वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस के उम्‍मीदवार और अभिनेता कुणाल सिंह को शिकस्‍त देकर यह सीट हासिल की थी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

આગળનો લેખ
Show comments