Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वह तो 6000 पहले सूनामी में मरा

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (12:15 IST)
वैज्ञानिकों ने 1929 में मिली एक खोपड़ी के जरिये 6000 साल पहले सूनामी के कारण हुई मौत का पता लगाया है। इसे पहले एक लुप्त हुई मानव प्रजाति की खोपड़ी माना गया था लेकिन अब इसका एक और दिलचस्प पहलू सामने आया है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि सूनामी की चपेट में आ कर मरने वाला यह सबसे पुराना ज्ञात शख्स है। रिसर्चरों ने बुधवार को बताया कि जिस जगह पर 6000 साल पुरानी खोपड़ी मिली थी वहां की तलछट के अध्ययन में सूनामी के चिन्ह मिले हैं। बारीकी से देखने पर पता चला कि वह बिल्कुल वैसी ही सूनामी थी जैसी 1998 में इसी इलाके में आयी थी।
 
यह खोपड़ी पापुआ न्यू गिनी के उत्तरी तट से करीब 12 किलोमीटर भीतर पर आइटापे शहर में मिली थी। यह न्यू गिनी में मिले सबसे शुरुआती मानव अवशेषों में एक है। पहले इसे गलती से होमो इरेक्टस मान लिया गया था जो 140,000 साल पहले विलुप्त हो गये। बाद में साइंटिफिक डेटिंग से पता चला कि यह 6000 साल पुरानी है।
 
ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स में सूनामी विशेषज्ञ जेम्स गॉफ ने बताया, "शायद यह दुनिया का सबसे पुराना ज्ञात सूनामी पीड़ित है। आइटापे की खोपड़ी यह भी बताती है कि दुनिया के तटवर्ती इलाकों में मानव कितना ज्यादा रहते थे और बेशक इन घटनाओं का इंसानों के प्रवासन, बसावट और संस्कृति पर भी काफी असर हुआ था।"
 
वैज्ञानिकों को जिस नदी के तल से खोपड़ी मिली थी, वहां जमा हुए भूगर्भीय तलछटों का भी अध्ययन किया जिनमें साफ तौर पर सूनामी के चिन्ह मिले। रिसर्चरों ने समुद्री तलछटों से ऐसी सूक्ष्म बनावटों को देखा जो 1998 में आयी सूनामी के बाद भी मिले थे।
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

साइबर फ्रॉड से रहें सावधान! कहीं digital arrest के न हों जाएं शिकार

भारत: समय पर जनगणना क्यों जरूरी है

भारत तेजी से बन रहा है हथियार निर्यातक

अफ्रीका को क्यों लुभाना चाहता है चीन

रूस-यूक्रेन युद्ध से भारतीय शहर में क्यों बढ़ी आत्महत्याएं

सभी देखें

समाचार

मानहानि मामले में संजय राउत को जमानत, कोर्ट ने 15 दिन की जेल पर लगाई रोक

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

भोपाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शिक्षकों का किया सम्मान, 54 लाख विद्यार्थियों को गणवेश के लिए सिंगल क्लिक से किए 324 करोड़ रुपये अंतरित

આગળનો લેખ
Show comments