Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

11 शादियां करने वाली महिला को पत्थरों से कुचला

Webdunia
शुक्रवार, 11 मई 2018 (11:18 IST)
सोमालिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने एक महिला की पत्थरों से मार-मार कर जान ले ली। यह सजा महिला को 11 शादियां करने के चलते दी गई थी।
 
इस्लामिक कट्टरवादी गुट अल-शबाब सोमालिया में काफी सक्रिय है। इस गुट की शरिया अदालत ने 30 साल की शुक्ररी अब्दुलाही नाम की महिला को 11 शादियां करने के आरोप में पत्थर मार मारकर मौत के घाट उतारने की सजा सुनाई।
 
शरिया अदालत के स्व-घोषित न्यायाधीश ने कहा कि महिला ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को स्वीकार किया। महिला पर आरोप था कि उसने 11 शादियां की और अपने किसी भी पति को कभी तलाक नहीं दिया। बतौर सजा महिला को पहले गर्दन तक जमीन में गाड़ दिया गया। और फिर अल-शबाब के लड़ाकों ने उसकी पत्थर मार-मार कर जान ले ली। 
 
अल शबाब, सोमालिया में अल-कायदा का सहयोगी संगठन माना जाता है। संगठन शरिया कानून को सख्ती से लागू करने के लिए जाना जाता है। इस गुट की अपनी अदालतें हैं। इन अदालतों में किसी कानून के तहत अपील नहीं की जा सकती। यह गुट संदेह के घेरे में आने वाले आरोपियों को ऐसी ही बर्बर सजा देता है। अब तक कई महिलाएं और पुरुष ऐसी सजाओं के शिकार हो चुके हैं।
 
बहुविवाह करना सोमालिया के पुरुषों में अधिक देखने को मिलता है। इस्लामिक शरिया कानून के मुताबिक पति, चार पत्नियां रख सकता है। लेकिन महिलाएं किसी खास वजह के चलते ही बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर सकती है।
 
एए/ओएसजे (डीपीए)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

साइबर फ्रॉड से रहें सावधान! कहीं digital arrest के न हों जाएं शिकार

भारत: समय पर जनगणना क्यों जरूरी है

भारत तेजी से बन रहा है हथियार निर्यातक

अफ्रीका को क्यों लुभाना चाहता है चीन

रूस-यूक्रेन युद्ध से भारतीय शहर में क्यों बढ़ी आत्महत्याएं

सभी देखें

समाचार

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

આગળનો લેખ
Show comments