Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हाथियों को चट करने वाले विशाल शेर

Webdunia
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (11:03 IST)
केन्या में 10 साल पहले वैज्ञानिकों को कुछ जीवाश्म मिले। वैज्ञानिकों को एक दशक तक समझ ही नहीं आया कि हड्डियां कौन से जानवर की है। अंत में वो नतीजा निकला जिसकी कल्पना किसी ने कतई नहीं की थी।
 
 
केन्या में काम कर रहे जीवाश्म विज्ञानियों ने शेर के पुरखों को खोजने का दावा किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अफ्रीका में सवाना के घास के मैदानों पर 2.3 करोड़ साल पहले शेर की बहुत ही विशाल प्रजाति रहती थी। उस प्रजाति के शेर का वजन करीब 1,500 किलोग्राम तक था। वे आधुनिक दौर के हाथियों के जितने बड़े जानवरों का शिकार करते थे।
 
 
ड्यूक और ओहायो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक मैथ्यू बोर्थ्स और नैंसी स्टीवंस ने पुरातन शेरों के जीवाश्मों की जांच के बाद यह जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने निचले जबड़े, दांत और अन्य हड्डियों की जांच की। 2.3 करोड़ साल पुराने इस जीव को सिम्बाकुबवा कुतोकअफ्रीका नाम दिया गया है। स्वाहिली भाषा में बड़े अफ्रीकी शेर को सिम्बाकुबवा कहा जाता है।
 
 
बोर्थ्स कहते हैं, "बहुत ही बड़े दातों के आधार पर हम कह सकते हैं कि सिम्बाकुबवा बहुत ही खास और विशाल मांसाहरी जीव थे, वे आधुनिक शेर के मुकाबले बहुत बड़े थे, शायद ध्रुवीय भालू से भी बड़े।"
 
 
रिसर्चरों के मुताबिक पृथ्वी पर मायोसिन काल में मौजूद थे। मायोसिन काल वह समय है जब आदम वानर पृथ्वी पर चलना सीख रहे थे। उसी कालखंड के दौरान स्तनधारी जीव खुद को सुरक्षित रखने में सफल हो सके। क्रमिक विकास के चक्र में सिम्बाकुबवा करीब एक करोड़ साल पहले लुप्त हो गए।
 
 
वैज्ञानिकों के केन्या के मेस्वा पुल के पास सिम्बाकुबवा की हड्डियां एक दशक पहले मिलीं। लेकिन लंबे वक्त वैज्ञानिकों को यह पता ही नहीं चला कि ये हड्डियां की जीव की हो सकती हैं। इतने विशाल शेर की तो उन्होंने दूर दूर तक कल्पना भी नहीं की थी।
 
 
ओएसजे/एनआर (एएफपी, डीपीए)
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

साइबर फ्रॉड से रहें सावधान! कहीं digital arrest के न हों जाएं शिकार

भारत: समय पर जनगणना क्यों जरूरी है

भारत तेजी से बन रहा है हथियार निर्यातक

अफ्रीका को क्यों लुभाना चाहता है चीन

रूस-यूक्रेन युद्ध से भारतीय शहर में क्यों बढ़ी आत्महत्याएं

सभी देखें

समाचार

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

આગળનો લેખ
Show comments